पाठ “बहादुर बित्तो” JKBOSE के कक्षा 3 (Class 3rd of JKBOSE) के छात्रों की पाठय-पुस्तक भाषा प्रवाह भाग 3 हिंदी (Bhasha Prwah Class 3rd Hindi) का पांचवां पाठ है। यह पोस्ट Bahadur Bitto Class 3 Hindi Question Answers के बारे में है। इस पोस्ट में आप पाठ बहादुर बित्तो के शब्दार्थ, पाठ का सार और इसके प्रश्न उत्तर पढ़ेंगे। पिछली पोस्ट में, आपने Desh Gaan Class 3 Hindi Question Answers के बारे में पढ़ा। आइए शुरू करें:
Bahadur Bitto Class 3 Hindi Question Answers
Bahadur Bitto Chapter 4 Class 3 Hindi (Word Meanings)
अभ्यास
शब्दार्थ-
शब्द | अर्थ |
---|---|
हल | वह यंत्र या औजार जिससे बीज बोने के लिए ज़मीन जोती जाती है। |
फटकार | डाटना। |
तरकीब सूझना | उपाय आना। |
फ़ौरन | जल्द ही/तुरंत। |
मरियल | दुबला पतला। |
पग्गड़ | बड़ी पगड़ी। |
घोड़े पर सवार | घोड़े पर चढ़ना। |
डर के मारे काँपना | बहुत डर जाना। |
भाग खड़े होना | अचानक भाग जाना। |
हवाले करना | सौंपना। |
आँते छटपटाना | बहुत भूख लगना। |
पाला पड़ना | आमना-सामना होना। |
होश-हवास गुम होना | घबरा जाना। |
Bahadur Bitto Class 3 Hindi Summary
एक दिन, किसान ने अपनी पत्नी बित्तो से कहा, “सुबह, जब मैं खेतों में हल चला रहा था, एक शेर आकर मुझसे बोला – ‘किसान, अपना बैल मुझे दे दो, वर्ना मैं तुझे खा जाऊँगा।'” इस पर बित्तो ने पूछा, “तो तुमने क्या किया?”
किसान ने कहा, “मैंने उसे कहा कि घर की गाय को खिलाता हूँ, शेर नहीं। अगर गाय चली गई तो घर में न दूध, न लस्सी। बच्चे रोटी किस के साथ खाएँगे?”
बित्तो ने कहा, “तुम शेर से कहो कि मेरी बित्तो तुम्हारे खाने के लिए एक घोड़ा लेकर आ रही है।” किसान ने डरकर शेर को ऐसा कहा। बित्तो ने एक बड़ा-सा पग्गड़ बाँधकर हाथों में दराँती लेकर घोड़े के साथ खेत पर पहुंची और चिल्लाई, “किसान, तूने तो कहा था कि तूने चार शेरों को फँसा रखा है, यहाँ तो सिर्फ एक ही है, बाकी कहाँ गए?”
शेर डरकर भाग गया। भूख के मारे शेर की आँतें छटपटा रही थीं। एक भेड़िये ने शेर से पूछा, “मामला क्या है, महाराज? आज आप बहुत उदास दिख रहे हैं। “शेर ने बताया, “मुश्किल से जान बची।” भेड़िया ने हँसते हुए कहा, उसने कहा कि वह तो बित्तो थी जिसे आपने राक्षसी समझ लिया था। “तुम इस बार फिर कोशिश करो, अगर बैल न आए तो मेरा नाम भेड़िया नहीं।”
इसके बाद शेर किसान के खेत में जाने को तैयार हो गया। भेड़िया और शेर ने अपनी पूँछें एक-दूसरे के साथ बाँध ली। दोनों को देखकर किसान के होश उड़ गए, वह थर-थर काँपने लगा। लेकिन बित्तो बिल्कुल नहीं घबराई। भेड़िये के पास जाकर उसने कहा, “तू तो अभी वादा करके गया था कि अपनी पूँछ से चार शेर बाँधकर लाएगा, लेकिन तू तो सिर्फ एक ही शेर लाया है, वह भी मरियल-सा। इसे खाकर मेरी भूख क्या मिटेगी?”
बित्तो ने कहा, “खैर इस समय यही सही।” इतना कहते हुए बित्तो आगे बढ़ी। शेर के होश उड़ गए, उसने समझा कि भेड़िए ने उसके साथ धोखा किया है। वह तेज़ी से भागा। भेड़िया चीखते हुए बोला, “लेकिन…” लेकिन शेर ने उसकी बातें सुनना बंद कर दी और वह इधर कभी नहीं आया। अब किसान और उसकी पत्नी बित्तो आराम से रहने लगे।
Bahadur Bitto Class 3 Hindi Chapter 5 Question Answers
श्रुतलेख।
गुस्सा, शर्म, लस्सी, दराँती, चिल्लाना, हिम्मत, राक्षसी, कोशिश, घबराना, धोखा।
उत्तर- विद्यार्थी इन शब्दों को कंठस्थ करके इन्हें अपनी कापी पर लिखें।
पाठ को समझें-
(1) सही उत्तर चुनकर (✓) लगाइए- (क) किसान खेतों में क्या चला रहा था?
गाड़ी ( ) हल ( )
साइकिल ( ) मशीन ( )
उत्तर- हल (✓)
(ख) शेर ने किसान से उसकी जान के बदले क्या माँगा था?
घोड़ा ( ) भैंस ( )
बैल ( ) भेड़िया ( )
उत्तर – बैल (✓)
(ग) किसान के अनुसार बित्तो शेर के लिए क्या ले जा रही थी?
घोड़ा ( ) गाय ( )
बैल ( ) दूध ( )
उत्तर- घोड़ा (✓)
(घ) शेर को भोले महाराज किसने बोला?
किसान ने ( ) बैल ने ( )
बित्तो ने ( ) भेड़िया ने ( )
उत्तर-भेड़िया ने (✓)
(2) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
मौखिक –
(क) किसान की पत्नी का क्या नाम था?
उत्तर- किसान की पत्नी का नाम बित्तो था।
(ख) किसान ने घर जाकर शेर के खाने के लिए क्या लाने की बात की?
उत्तर-किसान ने घर जाकर शेर के खाने के लिए अपने बैल देने की बात की।
(ग) कौन आपस में पूछ बाँधकर चल पड़े?
उत्तर-शेर और भेड़िया आपस में पूँछ बाँधकर चल पड़े।
लिखित-
(क) शेर से निपटने के लिए बित्तो को क्या तरकीब सूझी?
उत्तर-बित्तो ने किसान से कहा तुम जाकर शेर से कहो कि मेरी बित्तो तुम्हारे खाने के लिए घोड़ा लेकर आ रही है। इतने में बित्तो सिर पर एक बड़ा सा पगड़ बाँध, हाथों में दराँती लेकर घोड़े पर दौड़ती हुई किसान से कहती है कि तू तो कहता था कि मैंने तुम्हारे नाश्ते के लिए चार शेरों को फंसा रखा है । परन्तु तुम तो एक ही शेर लाए हो।
(ख) शेर ने बित्तो को राक्षसी क्यों समझ लिया?
उत्तर-जब बित्तो ने नाश्ते में चार शेरों के भोजन की बात कही तो शेर ने समझा कि यह तो राक्षसी है जो नाश्ते में चार शेर खा जाती है।
(ग) क्या शेर फिर कभी बित्तो के खेत की तरफ गया होगा यदि हाँ, तो क्यों?
उत्तर-नहीं, शेर कभी बित्तो के खेत की तरफ नहीं गया होगा ।
(3) किसने, किससे कहा
कथन | किसने कहा | किससे कहा |
---|---|---|
(क) तूने क्या जवाब दिया? | ……………….. | ……………….. |
(ख) मैं घर जाकर अपनी भैंस ले आता हूँ। | ……………….. | ……………….. |
(ग) कुछ न पूछो, आज मुश्किल से जान बची। | ……………….. | ……………….. |
(घ) महाराज क्या मामला हैं? | ……………….. | ……………….. |
उत्तर-
कथन | किसने कहा | किससे कहा |
---|---|---|
(क) तूने क्या जवाब दिया? | बित्तो ने | किसान को |
(ख) मैं घर जाकर अपनी भैंस ले आता हूँ। | किसान ने | बित्तो को |
(ग) कुछ न पूछो, आज मुश्किल से जान बची। | शेर ने | भेड़िए को |
(घ) महाराज क्या मामला है? | भेड़िए ने | शेर को |
प्रश्न 4. कौन, कैसा था ? चुनकर लिखिए:
बहादुर मरियल डरपोक मोटा-ताज़ा भोला
उत्तर- भोला
उत्तर- मोटा ताज़ा
उत्तर- बहादुर
उत्तर- मरियल
उत्तर- डरपोक
(5) भाषा को समझें-
- निम्नलिखित शब्दों के लिंग बदलें-
(क) बैल ………….. (ख) शेर …………..
(ग) घोड़ा ………….. (घ) राक्षस …………..
(ङ) महाराज ………….. (च) भैंसा …………..
उत्तर-
(क) बैल गाय
(ख) शेर शेरनी
(ग) घोड़ा घोड़ी
(घ) राक्षस राक्षसी
(ङ) महाराज महारानी
(च) भैंसा भैंस
- अपनी बात को प्रभावशाली ढंग से कहने के लिए मुहावरों का प्रयोग किया जाता है।
दिए गए मुहावरों में से सही मुहावरा चुनकर वाक्य पूरे कीजिए-
आँतें छटपटाना/थर-थर काँपना / होश हवास गुम होना / हाथ न आना
(क) शेर और भेड़िए को आता देख किसान के ………… गुम हो गए।
(ख) किसान डर के मारे ………… लगा।
(ग) भूख के मारे शेर की ………… रही थीं।
(घ) कोशिश करके देखिए, बैल ………… तो मेरा नाम भेड़िया नहीं।
उत्तर-
(क) शेर और भेड़िए को आता देख किसान के होश-हवास गुम हो गए।
(ख) किसान डर के मारे थर-थर काँपने लगा।
(ग) भूख के मारे शेर की आँतें छटपटाने लगी रही थीं।
(घ) कोशिश करके देखिए, बैल हाथ न आए तो मेरा नाम भेड़िया नहीं।
(6) नीचे लिखे वाक्यों को ध्यान से पढ़िए-
भेड़िए ने कहा, “तुम अपनी पूँछ मेरी पूँछ से बाँध लो।”
बच्चे रोटी किस चीज़ के साथ खाएँगे?
आपने इन वाक्यों में ।, “, ” ? चिह्न लगे देखें। इन्हें विराम-चिह्न कहते हैं।
पूर्ण विराम (।) वाक्य समाप्त होने पर।
अल्प विराम (,) वाक्य में थोड़ा रुकने पर ।
उद्धरण (“”) ज्यों-का-त्यों वाक्य लिखने के लिए।
प्रश्नसूचक चिह्न (?) कोई प्रश्न पूछने के लिए वाक्य के अंत में।
दिए गए वाक्यों में सही विराम चिह्न लगाइए-
(क) अगर भैंस चली गई तो घर में दूध न लस्सी
(ख) बच्चे रोटी किस चीज़ के साथ खाएँगे
(ग) भेड़िए ने कहा तुम अपनी पूँछ मेरी पूँछ के साथ बाँध लो
(घ) किसान और बित्तो आराम से रहने लगे
उत्तर-
(क) अगर भैंस चली गई तो घर में दूध, न लस्सी।
(ख) बच्चे, रोटी किस चीज़ के साथ खाएँगे।
(ग) भेड़िए ने कहा, “तुम अपनी पूँछ मेरी पूँछ के साथ बाँध लो।”
(घ) किसान और बित्तो आराम से रहने लगे।
(7) रचनात्मक कार्य:
- कहानी में तुमने दराँती का चित्र देखा। नीचे ऐसे ही कुछ और औज़ारों के चित्र दिए गए हैं। उन्हें पहचानो और बॉक्स में दिए गए शब्दों में से सही ढूँढ़कर लिखो ।
पेचकस खुरपी करनी हथौड़ी आरी
उत्तर-हथौड़ी
उत्तर- पेचकस
उत्तर- खुरपी
उत्तर-करनी
उत्तर- आरी
(8) जीवन कौशल:
बित्तो की हिम्मत तुम्हें कैसे लगी? अगर तुम बित्तो की जगह होते तो शेर से कैसे निपटते?
उत्तर-बित्तो की हिम्मत, साहस और समझदारी हमें बहुत अच्छी लगी। अगर मैं बित्तो की जगह होतीं तो मैं भी बहादुरी के साथ शेर से निपटतीं।
Bahadur Bitto Class 3 Hindi Question Answers के बारे में बस इतना ही। आशा है कि आपको यह उपयोगी लगा होगा। आप इस पोस्ट के बारे में अपने विचार नीचे टिप्पणी अनुभाग (comment section) में साझा करें।
Leave a Reply