कविता “देश-गान” JKBOSE के कक्षा 3 (Class 3rd of JKBOSE) के छात्रों की पाठय-पुस्तक भाषा प्रवाह भाग 3 हिंदी (Bhasha Prwah Class 3rd Hindi) का चौथा पाठ है। यह पोस्ट Desh Gaan Class 3 Hindi Question Answers के बारे में है। इस पोस्ट में आप कविता देश-गान के शब्दार्थ, कविता का सरलार्थ और इसके प्रश्न उत्तर पढ़ेंगे। पिछली पोस्ट में, आपने Baba Jitto Class 3 Hindi Question Answers के बारे में पढ़ा। आइए शुरू करें:
Desh Gaan Class 3 Hindi Question Answers
Desh Gaan Class 3 Hindi Poem Text (देश-गान कविता)
देश हमें देता है सब कुछ,
हम भी तो कुछ देना सीखें।
सूरज हमें रोशनी देता,
हवा नया जीवन है देती ।
भूख मिटाने को हम सबको,
धरती पर होती है खेती ।
औरों का भी हित हो जिसमें,
हम ऐसा कुछ करना सीखें ॥ 1 ॥
पथिकों को तपती दुपहर में,
पेड़ सदा देते हैं छाया ।
सुमन सुगंध सदा देते हैं,
हम सबको फूलों की माला।
त्यागी तरुओं के जीवन से,
हम परहित कुछ करना सीखें ।। 2 ।।
जो अनपढ़ हैं उन्हें पढ़ाएँ,
जो चुप हैं उनको वाणी दें।
पिछड़ गए जो उन्हें बढ़ाएँ,
प्यासी धरती को पानी दें।
हम मेहनत के दीप जलाकर,
नया उजाला करना सीखें ॥3॥
Desh Gaan Class 3 Hindi Poem Word Meaning (देश-गान शब्दार्थ)
अभ्यास
शब्दार्थ-
शब्द | अर्थ |
---|---|
रोशनी | प्रकाश। |
मिटाने | समाप्त करने। |
पथिकों | राहगीरों। |
अनपढ़ | जो पढ़ा-लिखा न हो। |
परहित | दूसरों के भले के लिए। |
तरुओं | वृक्षों। |
वाणी | आवाज़। |
हित | भला। |
Desh Gaan Class 3 Hindi Poem Explanation (देश-गान सरलार्थ)
पद्यांशों के सरलार्थ
देश हमें देता है सब कुछ,
हम भी तो कुछ देना सीखें।
सूरज हमें रोशनी देता,
हवा नया जीवन है देती ।
भूख मिटाने को हम सबको,
धरती पर होती है खेती ।
औरों का भी हित हो जिसमें,
हम ऐसा कुछ करना सीखें ॥ 1 ॥
प्रसंग: यह पद देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी को प्रेरित करने वाला है। इसमें कवि हमें यह संदेश देता है कि जैसे प्रकृति और देश हमें बहुत कुछ प्रदान करते हैं, हमें भी समाज और देश के लिए कुछ योगदान करना चाहिए।
व्याख्या: कवि कहते हैं कि सूरज हमें रोशनी देता है और हवा हमें जीवन प्रदान करती है। हमारी भूख मिटाने के लिए धरती पर खेती होती है। इन सभी प्राकृतिक उपहारों से हमें यह प्रेरणा लेनी चाहिए कि हम दूसरों के लिए भी कुछ ऐसा करें, जो उनका भला करे। कवि हमें यह सिखाना चाहते हैं कि हमें निस्वार्थ भाव से समाज और देश की सेवा में अपना योगदान देना चाहिए।
पथिकों को तपती दुपहर में,
पेड़ सदा देते हैं छाया ।
सुमन सुगंध सदा देते हैं,
हम सबको फूलों की माला।
त्यागी तरुओं के जीवन से,
हम परहित कुछ करना सीखें ।। 2 ।।
प्रसंग: इस पद में कवि ने पेड़ों और फूलों के त्यागपूर्ण जीवन का उदाहरण देकर यह समझाने का प्रयास किया है कि हमें भी त्याग और परोपकार का जीवन जीना चाहिए।
व्याख्या: कवि कहते हैं कि तपती दुपहरी में पेड़ अपनी छाया से पथिकों को राहत देते हैं, और फूल अपनी सुगंध से हमें खुशबू भरा माहौल प्रदान करते हैं। पेड़ों और फूलों की तरह हमें भी निस्वार्थ रूप से दूसरों के भले के लिए काम करना चाहिए। उनका यह उदाहरण हमें त्याग और सेवा का पाठ पढ़ाता है। कवि समाज के हित में जीने का महत्व समझाते हैं।
जो अनपढ़ हैं उन्हें पढ़ाएँ,
जो चुप हैं उनको वाणी दें।
पिछड़ गए जो उन्हें बढ़ाएँ,
प्यासी धरती को पानी दें।
हम मेहनत के दीप जलाकर,
नया उजाला करना सीखें ॥3॥
प्रसंग: यह पद समाज सुधार और दूसरों के उत्थान का आह्वान करता है। इसमें कवि शिक्षा, मदद और मेहनत की रोशनी से समाज को नया उजाला देने की प्रेरणा देते हैं।
व्याख्या: कवि कहते हैं कि हमें उन लोगों को शिक्षित करना चाहिए जो अनपढ़ हैं, और जो अपने विचार व्यक्त नहीं कर पाते, उन्हें आवाज देनी चाहिए। जो पिछड़ गए हैं, उन्हें आगे बढ़ाने में मदद करनी चाहिए। साथ ही, हमें सूखी धरती को पानी देकर हरियाली लाने का प्रयास करना चाहिए। कवि यह संदेश देते हैं कि मेहनत और परिश्रम से हम समाज में एक नया उजाला ला सकते हैं।
Desh Gaan Class 3 Hindi Poem Question Answers
श्रतुलेख
प्यासी, त्यागी, पेड़, अनपढ़, धरती, वाणी, तक, परहित, हित, सुगंध, छाया, सुमन।
उत्तर-विद्यार्थी इन शब्दों को कंठस्थ करके इन्हें अपनी कापी पर लिखें।
पाठ को समझें-
(1) सही उत्तर पर (✓) तथा गलत पर (x) चिह्न लगाएँ-
(क) सूरज हमें चाँदनी देता है ( )
(ख) हवा नया जीवन देती है ( )
(ग) जो अनपढ़ हैं उन्हें पढ़ाएँ ( )
(घ) तृप्त धरती को दे पानी ( )
(ङ) हम मेहनत के दीप जलाकर ( )
(च) पेड़ हमें छाया देते हैं ( )
(छ) फूल सुगंध देते हैं ( )
उत्तर-
(क) सूरज हमें चाँदनी देता है (x)
(ख) हवा नया जीवन देती है (✓)
(ग) जो अनपढ़ हैं उन्हें पढ़ाएँ (✓)
(घ) तृप्त धरती को दे पानी (x)
(ङ) हम मेहनत के दीप जलाकर (✓)
(च) पेड़ हमें छाया देते हैं (✓)
(छ) फूल सुगंध देते हैं (✓)
(2) मिलान कीजिए-
तरु भूख मिटाने
सूरज नया जीवन (प्राण-वायु)
फूल किसान
धरती रोशनी
हवा सुगंध
खेती छाया
उत्तर-
तरु छाया
सूरज रोशनी
फूल सुगंध
धरती किसान
हवा नया जीवन (प्राण-वायु)
खेती भूख मिटाने
(3) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
मौखिक –
(क) प्रकृति से हमें क्या प्राप्त होता है?
उत्तर – प्रकृति से हमें फल, फूल, हवा, धूप इत्यादि प्राप्त होता है।
(ख) प्रकृति से हमें क्या सीख मिलती है?
उत्तर – प्रकृति से हमें सभी लोगों के हित में सोचने की सीख मिलती है।
लिखित-
(क) कवि हमें क्या सीखने के लिए कहता है?
उत्तर- कवि हमेशा और लोगों की भलाई करने के लिए कहता है।
(ख) सूरज से हमें क्या मिलती है?
उत्तर- सूरज से हमें रोशनी मिलती है।
(ग) खेती क्यों की जाती है?
उत्तर- किसान लोगों के पेट की भूख मिटाने के लिए खेती करता है।
(घ) पथिकों को छाया कौन देते हैं?
उत्तर-रास्ते के किनारे पर लगे पेड़ हमेशा पथिकों को छाया देते हैं।
(ङ) त्यागी शब्द किसके लिए आया है?
उत्तर-त्यागी शब्द तरुओं (पेड़ों) के जीवन के लिए आया है।
(च) महनत के दीप जलाकर क्या सीखेंगे?
उत्तर-मेहनत के दीप जलाकर हम नया उजाला करना सीखेंगे।
(4) उचित शब्दों से रिक्त स्थानों को पूर्ण कीजिए-
(क) जो ………… हैं, उन्हें ………… ,
(ख) जो ………… हैं, ………… दें।
(ग) ………… गए जो उन्हें ………… ,
(घ) प्यासी ………… को ………… दें।
(ङ) हम ………… के ………… जलाकर,
(च) ………… उजाला ………… सीखें।
उत्तर-
(क) जो अनपढ़ हैं, उन्हें पढ़ाएँ,
(ख) जो चुप हैं, उनको वाणी दें।
(ग) पिछड़ गए जो उन्हें बढ़ाएँ,
(घ) प्यासी धरती को पानी दें।
(ङ) हम मेहनत के दीप जलाकर,
(च) नया उजाला करना सीखें।
(5) निम्नलिखित शब्दों को वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
(गीत की पंक्ति लिखकर)
(क) सूरज — ……………..
(ख) हवा — ……………..
(ग) सुमन — ……………..
(घ) त्यागी — ……………..
(ङ) प्यासी — ……………..
(च) नया — ……………..
उत्तर-
(क) सूरज — सूरज दिन में रोशनी करता है।
(ख) हवा — सुबह ठण्डी-ठण्डी हवा चल रही है।
(ग) सुमन — बागों में सुंदर सुमन अपनी खुशबू फैलाते हैं।
(घ) त्यागी — योगी हमेशा त्यागी जीवन व्यतीत करते हैं।
(ङ) प्यासी — गर्मी में, बारिश प्यासी धरती को सींचती है।
(च) नया — नई सोच के साथ नया जीवन शुरू करें।
(6) भाषा को समझें-
निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द चुनकर लिखें-
सरस्वती, जल, फूल, वायु, यात्री, रवि, तरु, भूमि।
(क) धरती………… (ख) पेड़…………
(ग) सूरज………… (घ) पानी…………
(ङ) हवा………… (च) सुमन…………
(छ) वाणी………… (ज) पथिक…………
उत्तर-
(क) धरती — भूमि (ख) पेड़ — तरु
(ग) सूरज —रवि (घ) पानी — जल
(ङ) हवा — वायु (च) सुमन — फल
(छ) वाणी — सरस्वती (ज) पथिक — यात्री
(7) जो शब्द कविता में नहीं आए हैं, उन पर गोला लगाइए-
चाँद रोशनी बालक जंगल
सूरज धरती पथिक हवा
देश आसमान मित्र किसान
उत्तर-
(8) रचनात्मक कार्य:
- सभी छात्र अपनी परियोजना – पुस्तिका में किन्हीं पाँच फलों के चित्र चिपकाकर उनके नाम भी लिखें।
उत्तर-विद्यार्थी अपनी उत्तर-पुस्तिका पर स्वयं पाँच फलों के चित्र चिपकाएं।
- कक्षा में बच्चों को अपने-अपने घर में किसी भी मसाले के बीच बोने के लिए कहें। उदाहरण के लिए मेथी दाना, धनिए के बीज इत्यादि।
उत्तर-विद्यार्थी अपनी माता जी की सहायता से घर के गमले में बीज बोए।
(9) जीवन कौशल:
इस कविता के माध्यम से कवि हमें क्या प्रेरणा दे रहे हैं ? इस पर अपने मित्रों से चर्चा करें।
उत्तर- इस कविता से हमें यह शिक्षा मिलती है कि हमें अन्य लोगों के हित के बारे में भी सोचना चाहिए। हमें हमेशा मेहनत करके, अपना जीवन और संवारना चाहिए।
Desh Gaan Class 3 Hindi Question Answers के बारे में बस इतना ही। आशा है कि आपको यह उपयोगी लगा होगा। आप इस पोस्ट के बारे में अपने विचार नीचे टिप्पणी अनुभाग (comment section) में साझा करें।
Leave a Reply