पाठ “बूझो तो जानें” JKBOSE के कक्षा 3 (Class 3rd of JKBOSE) के छात्रों की पाठय-पुस्तक भाषा प्रवाह भाग 3 हिंदी (Bhasha Prwah Class 3rd Hindi) का ग्यारहवाँ पाठ है। यह पोस्ट Bujo To Jane Class 3 Hindi Question Answers के बारे में है। इस पोस्ट में आप पाठ बूझो तो जानें के शब्दार्थ, पाठ का सार और इसके प्रश्न उत्तर पढ़ेंगे। पिछली पोस्ट में, आपने Kon Sikhata Hai Poem Class 3 Hindi Question Answers के बारे में पढ़ा। आइए शुरू करें:
Bujo To Jane Class 3 Hindi Question Answers
(क) आँखें दो हों चाहे चार
मेरे बिना कोट बेकार
घुसा आँख में मेरी धागा
दर्जी के घर से मैं भागा
उत्तर – बटन।
(ख) पैरों में जंजीर लगी है
फिर भी दौड़ लगाए
पगडण्डी पर चले झूम के
गाँव-गाँव पहुँचाए
उत्तर- साइकिल।
(ग) एक लाठी की सुनो कहानी
इसमें छिपा है मीठा पानी
उत्तर- गन्ना।
(घ) काले घोड़े पर सफेद सवारी
एक उतरते ही दूसरे की बारी
उत्तर-तवा और रोटी।
(ङ) एक पैर और बाकी धोती
सावन में वो अक्सर रोती
उत्तर- छतरी।
(च) एक राजा की गजब है रानी
दुम के रास्ते वो पीती है पानी
उत्तर- दीपक।
(छ) तीन अक्षर का मेरा नाम
आगे-पीछे एक समान
उत्तर – जहाज़।
(ज) लाल पूँछ हरी बिलाई
इसका बनता हलवा भाई
उत्तर – गाजर।
Bujo To Jane Class 3 Word Meanings
अभ्यास
शब्दार्थ-
शब्द | अर्थ |
---|---|
बेकार | व्यर्थ। |
जंजीर | कुंडी या शृंखला। |
पगडण्डी | जंगल या मैदान में वह पतला रास्ता जो लोगों के चलते-चलते बन गया हो। |
सावन | पंचाँग का पाँचवां महीना। |
गज़ब | कमाल या आश्चर्य। |
दुम | पूँछ। |
श्रुतलेख
दर्जी, पैरों, जंजीर, पगडण्डी, पूँछ, अक्षर, सवारी।
उत्तर-विद्यार्थी इन शब्दों को कंठस्थ करके इन्हें अपनी कापी पर लिखें।
पाठ को समझें-
(1) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) किसके बिना कोट बेकार होता है ?
उत्तर- बटन के बिना कोट बेकार होता है।
(ख) कौन-सा शब्द आगे-पीछे एक समान है ? ऐसे कोई दो शब्द और बताओ ।
उत्तर- ‘जहाज ‘ शब्द आगे-पीछे एक समान है। कनक और नमन शब्द आगे-पीछे एक समान हैं।
(ग) सावन के अतिरिक्त पंचांग के किन्हीं अन्य चार महीनों के नाम अपने अभिभावकों से पूछकर लिखिए।
उत्तर – चैत्र, वैशाख, भाद्रपद, कार्तिक।
(2) निम्नलिखित शब्दों के कोई दो-दो पर्यायवाची लिखिए-
आँख …………. ………….
घर …………. ………….
पानी …………. ………….
घोड़ा …………. ………….
उत्तर-
आँख नयन नेत्र
घर भवन सदन
पानी जल नीर
घोड़ा अश्व बाजि
पर्यायवाची शब्द — ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, पर्यायवाची या समानार्थक शब्द कहलाते हैं। जैसे-
पानी — जल, नीर
माँ — माता, जननी
(3) चित्र देखकर सही शब्द लिखिए-
उत्तर- आँख।
उत्तर- गन्ना।
उत्तर- बटन।
उत्तर- साइकिल।
(4) निम्नलिखित में विशेषण छाँटिए-
काला घोड़ा ………. …………
लाल पूँछ ………. …………
तीन अक्षर ………. …………
मीठा पानी ………. …………
उत्तर-
काला घोड़ा काला
लाल पूँछ लाल
तीन अक्षर तीन
मीठा पानी मीठा
विशेषण – जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं, उन्हें विशेषण कहते हैं । जैसे-मोटी बिल्ली (इसमें ‘मोटी’ बिल्ली की विशेषता बता रहा है) अतः ‘मोटी’ विशेषण है।
(5) समान तुक वाले शब्द लिखिए-
नाम — ………. ………..
सवारी — ………. ………..
धागा — ………. ………..
लाल — ………. ………..
राजा — ………. ………..
उत्तर-
नाम काम राम
सवारी बारी बीमारी
धागा भागा जागा
लाल गाल जाल
राजा बाजा ताजा
(6) निम्नलिखित शब्दों के बहुवचन लिखिए-
आँख ………………..
पैर ………………..
घोड़ा ………………..
लाठी ………………..
उत्तर-
आँख आँखें
पैर पैर
घोड़ा घोड़े
लाठी लाठियाँ।
वचन– जो शब्द किसी व्यक्ति या वस्तु की संख्या बताते हैं, उन्हें वचन कहते हैं ।
वचन के भेद- वचन के दो भेद हैं।
(क) एकवचन- जिसे हम एक व्यक्ति या वस्तु के लिए प्रयोग करते हैं, वह एकवचन है। जैसे-लड़का, पुस्तक आदि ।
(ख) बहुवचन- जिसे हम एक से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं के लिए प्रयोग करते हैं, वह बहुवचन है। जैसे-लड़के, पुस्तकें आदि ।
(7) रचनात्मक कार्य-
अध्यापक/अध्यापिका विद्यार्थियों से कुछ अन्य पहेलियाँ पूँछें।
उत्तर- गाय दूध देती है, मुर्गी अण्डा देती है।
ऐसा कौन है जो दूध, अण्डा दोनों देता है?
Bujo To Jane Class 3 Hindi Question Answers के बारे में बस इतना ही। आशा है कि आपको यह उपयोगी लगा होगा। आप इस पोस्ट के बारे में अपने विचार नीचे टिप्पणी अनुभाग (comment section) में साझा करें।
Leave a Reply