पाठ “मिसाइल मैन” JKBOSE के कक्षा 5 (Class 5th of JKBOSE) के छात्रों की पाठ्य-पुस्तक भाषा प्रवाह भाग 5 हिंदी का पंद्रहवां अध्याय है। यह पोस्ट Missile Man Class 5 Hindi Question Answers के बारे में है। इस पोस्ट में आप पाठ “मिसाइल मैन” के शब्दार्थ, सरलार्थ और उससे जुड़े कुछ प्रश्न उत्तर पढ़ेंगे। पिछली पोस्ट में, आपने Jaise Ko Taisa Class 5 Hindi Question Answers के बारे में पढ़ा। आइए शुरू करें:
Missile Man Class 5 Hindi Question Answers
Missile Man Class 5 Word Meanings
शब्द | अर्थ |
---|---|
आर्थिक | पैसों से संबंधित |
दूरदर्शी | दूर की सोच रखने वाला / वाली |
प्रोत्साहित | हौसला बढ़ाया |
प्रारंभिक | शुरुआती |
सर्वोच्च | सबसे ऊँचा, सबसे महान |
सेवा निवृत्त | नौकरी पूरी करके रिटायर होने वाला |
वक्तव्य | भाषण |
Missile Man Class 5 Hindi Explanation
डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम: एक प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व
डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम का नाम विश्वभर में सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक है। वे 21वीं सदी के महान वैज्ञानिकों में गिने जाते हैं और भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा की। उनके जन्मदिन, 15 अक्टूबर, को “विश्व विद्यार्थी दिवस” के रूप में मनाया जाता है। उनका पूरा नाम ‘अबुल पक्कीर जैनुल आबदीन अब्दुल कलाम’ था। वे तमिलनाडु के रामेश्वरम जिले के धनुषकोडि गाँव में 1931 में जन्मे थे।
उनका परिवार आर्थिक रूप से साधारण था, इसलिए उन्होंने छोटी उम्र से ही परिवार की मदद करना शुरू कर दिया। उनके पिता नाव किराए पर दिया करते थे। हालाँकि वे पढ़े-लिखे नहीं थे, लेकिन उनकी सोच बहुत ऊँची थी और उन्होंने कलाम को पढ़ाई के लिए हमेशा प्रेरित किया। प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने रामेश्वरम में प्राप्त की। बचपन में उनका सपना पायलट बनने का था। उन्होंने सेंट जोसेफ कॉलेज से स्नातक किया और फिर मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।
अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में योगदान दिया। देश की रक्षा प्रणाली को मज़बूत करने में उनकी अहम भूमिका रही। अग्नि और पृथ्वी मिसाइलों के निर्माण में उनका विशेष योगदान रहा, जिससे उन्हें ‘मिसाइल मैन’ के नाम से जाना जाने लगा। उनके असाधारण कार्यों के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा ‘पद्म भूषण’, ‘पद्म विभूषण’ और ‘भारत रत्न’ जैसे सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किए गए।
2002 में वे भारत के राष्ट्रपति बने और अपने कार्यकाल में सादगी, ईमानदारी और जनता के प्रति समर्पण का परिचय दिया। वे जनता के राष्ट्रपति के रूप में प्रसिद्ध हुए। उन्होंने हमेशा देश सेवा को प्राथमिकता दी और राष्ट्रपति भवन के दरवाजे आम जनता के लिए खुले रखे। उनकी ईमानदारी का एक उदाहरण तब देखने को मिला जब उनके परिजन राष्ट्रपति भवन में ठहरे और उनके ठहरने का पूरा खर्च, लगभग साढ़े तीन लाख रुपये, उन्होंने अपनी जेब से भरा।
राष्ट्रपति पद से सेवानिवृत्त होने के बाद वे दोबारा शिक्षा और युवाओं को प्रेरित करने के कार्य में जुट गए। वे हमेशा प्रेम, ज्ञान और विज्ञान के महत्व पर जोर देते थे। उन्होंने कई प्रसिद्ध पुस्तकें लिखीं, जिनमें विंग्स ऑफ फायर, इंडिया 2020, इग्नाइटेड माइंड्स और माय जर्नी प्रमुख हैं।
डॉ. कलाम को 45 से अधिक विश्वविद्यालयों और संस्थानों ने डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया। उनका जीवन समर्पण, मेहनत और देशभक्ति की मिसाल है। वे हमेशा लोगों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे।
Missile Man Class 5 Hindi Question Answers
अभ्यास
प्रश्न 1. अभ्यास व अधिगम गतिविधियाँ
(अ) कठिन शब्दों के अर्थ-
उत्तर- इस प्रश्न का उत्तर उपर दिए गए टेबल से देखें।
(आ) श्रुतलेख-
ऊँचाइयाँ, प्रसिद्ध, पद्मभूषण, दीक्षांत, दुरुपयोग, विद्युत, दूरदृष्टि।
(ख) प्रशेनोत्तरी
- राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे अब्दुल कलाम को जनता का राष्ट्रपति क्यों कहा गया?
उत्तर- खुले दिल से देश सेवा करने पर उन्हें जनता का राष्ट्रपति कहा गया।
- डॉ. कलाम के जन्म दिवस को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर- विद्यार्थी दिवस ।
- डॉ. कलाम का पूरा नाम क्या था?
उत्तर- इनका पूरा नाम ‘अबुल पक्कीर जैनुलआवदीन अब्दुल कलाम था।
- बचपन में डॉ. कलाम क्या बनना चाहते थे?
उत्तर- पायलट ।
- डॉ. कलाम के व्यक्तित्व के कोई तीन गुण बताएँ।
उत्तर- अनुशासन, सादगी और नम्रता उनके व्यक्तिव में सदैव झलकते।
- अपनी सोच के मुताबिक पाठ के अन्य शीर्षक सुझाएँ।
उत्तर- स्वयं करें
(ग) सही मिलान करें।
(i) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (क) यु.एन.ओ.
(ii) संयुक्त राष्ट्र संघ (ख) डब्ल्यू.एच.ओ
(iii) विश्व स्वास्थ्य संगठन (ग) इसरो
(iv) दीक्षांत समारोह (घ) भारत रत्न
(v) भारतीय सर्वोच्च नागरिक सम्मान (ङ) कॉन्वोकेशन सैरेमनी
उत्तर-
(i) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (क) इसरो
(ii) संयुक्त राष्ट्र संघ (ख) यु.एन.ओ.
(iii) विश्व स्वास्थ्य संगठन (ग) डब्ल्यू.एच.ओ
(iv) दीक्षांत समारोह (घ) कॉन्वोकेशन सैरेमनी
(v) भारतीय सर्वोच्च नागरिक सम्मान (ङ) भारत रत्न
(घ) रचनात्मक शोध गतिविधि-
- डॉ. कलाम के जीवन के कुछ प्रेरणादायक प्रसंगों को दोस्तों, अभिभावकों (माता-पिता) से पूछकर तथा इंटरनेट पर ढूँढकर कक्षा में सुनाएँ, और बताएं कि आप किस घटना ये अधिक प्रभावित हुए?
उत्तर- स्वयं अभ्यास करें।
- भारत तथा विश्व के सर्वोच्च सम्मानों की सूची बनाएँ।
उत्तर- भारत का सर्वोच्च पुरस्कार- भारत रत्न, परमवीर चक्र, पद्म सम्मान, शौर्य चक्र, अशोक चक्र। विश्व के सर्वोच्च पुरस्कार- नोबल पुरस्कार, बुकर पुरस्कार, अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर), प्रीमियम इम्पीरियल, पुलिजर पुरस्कार इत्यादि हैं।
- भारत के वैज्ञानिकों की सूची बनाएँ।
उत्तर- आर्यभट्ट, भास्कर, नागार्जुन, अनिल कार्काडकर, होमी जहाँगीर भाभा, प्रेम चंद पाण्डेय, सी. वी. रमन, जगदीश चन्द्र, सुबहतव्यन चन्द्रशेखर विक्रम साराभाई।
Missile Man Class 5 Hindi Question Answers के बारे में बस इतना ही। आशा है कि आपको यह उपयोगी लगा होगा। आप इस पोस्ट के बारे में अपने विचार नीचे टिप्पणी अनुभाग (comment section) में में साझा करें।
Leave a Reply