पाठ “पानी रे पानी” JKBOSE के कक्षा 5 (Class 5th of JKBOSE) के छात्रों की पाठ्य-पुस्तक भाषा प्रवाह भाग 5 हिंदी का ग्यारहवां अध्याय है। यह पोस्ट Paani Re Paani Class 5 Hindi Question Answers के बारे में है। इस पोस्ट में आप पाठ “पानी रे पानी” के शब्दार्थ, सरलार्थ और उससे जुड़े कुछ प्रश्न उत्तर पढ़ेंगे। पिछली पोस्ट में, आपने Kabir Ji Ke Dohe Class 5 Hindi Question Answers के बारे में पढ़ा। आइए शुरू करें:
Paani Re Paani Class 5 Hindi Question Answers
Paani Re Paani Class 5 Word Meanings
शब्द | अर्थ |
---|---|
थामना | रोकना |
बेवक्त | अनिश्चित समय |
पाटना | भरना |
अकाल | सूखा पड़ना |
भोर | सुबह |
बेहद | बहुत अधिक |
भूजल | धरती के अंदर का जल |
पहलू | हिस्सा |
रिसना | मिटटी में पानी का समाना |
समृद्ध | सुख सुविधापूर्ण |
तू-तू मैं-मैं | झगड़ा होना |
मजबूरी | विवशता |
मौसम | ऋतु |
ज़रूरत | आवश्यकता |
दौर | समय |
विशाल | बड़ा |
जलस्रोत | पानी के साधन |
समृद्ध | उन्नत |
समतल | बराबर |
Paani Re Paani Class 5 Hindi Explanation
जलचक्र और पानी की समस्या
सूर्य की गर्मी से समुद्र, नदियों और तालाबों का पानी भाप बनकर ऊपर उठता है। यह भाप ठंडी होकर बादलों में बदल जाती है और बारिश के रूप में फिर से धरती पर गिरती है, जिससे नदियाँ भर जाती हैं। यह प्रक्रिया जलचक्र कहलाती है।
लेकिन अब जलचक्र में बदलाव आ गया है। हमारे घरों में हर समय नलों में पानी नहीं आता, और पानी की कमी के कारण झगड़े होने लगे हैं। कई जगहों पर पानी बेचा जा रहा है। बरसात में कुछ स्थानों पर बाढ़ आ जाती है, जबकि अन्य जगहों पर सूखा पड़ता है। इन सभी समस्याओं का कारण जलचक्र का असंतुलन है।
हम रुपयों को सहेजकर रखते हैं, लेकिन पानी, जो धन से भी अधिक मूल्यवान है, उसे संचित करने की कोशिश नहीं करते। विकास के नाम पर हमने पेड़ काट दिए, तालाब और झीलों को गंदा कर दिया, जिससे वर्षा जल संचित नहीं हो पाता। भूजल स्तर लगातार घट रहा है, और पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है।
अकाल और बाढ़ जैसी समस्याओं से बचने के लिए हमें जल स्रोतों को स्वच्छ रखना चाहिए और पानी का सही उपयोग करना चाहिए। यदि हम जल संरक्षण पर ध्यान नहीं देंगे, तो भविष्य में हमें बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
Paani Re Paani Class 5 Hindi Question Answers
अभ्यास
श्रुतलेख
किताबी, दफ्तरों, कारखानों, बाल्टियाँ, पटरिय गुल्लक, समस्याओं, स्टेडियम, हिस्सा, प्रकृति।
पाठ को समझें
प्रश्न 1. सही उत्तर चुनकर (✔) लगाओ।
(क) समुद्र से उठी भाप पहले क्या बनती है?
1. बादल
2. बूँद
3. हवा
4. जल चक्र
उत्तर- 1. बादल
(ख) झुग्गी बस्तियों को कितने प्रतिशत पानी मिल पाता है?
1. 20 प्रतिशत
2. 40 प्रतिशत
3. 30 प्रतिशत
4. 50 प्रतिशत
उत्तर- 3. 30 प्रतिशत
(ग) पानी के संकट का मुख्य कारण क्या है?
1. बाढ़ के कारण
2. नदियों का बहना
3. अकाल के कारण
4. पानी की फिजूलखर्ची
उत्तर- 4. पानी की फिजूलखर्ची
(घ) झगड़े से बचने के लिए लोग क्या करते हैं?
1. नलों की पाईप में मोटर लगवाते हैं।
2. मार-पिठाई करते हैं।
3. दूसरों के नल से पानी भरते हैं।
4. पुलिस के पास शिकायत दर्ज करते हैं।
उत्तर- 1. नलों की पाईप में मोटर लगवाते हैं।
प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-
(मौखिक)
प्रश्न 1. तुम्हारे घर में पानी कहाँ से आता है?
उत्तर:- हमारे घर में पानी जम्मू जल बोर्ड की सप्लाई से आता है। जम्मू जल बोर्ड नदियों का पानी साफ करके सप्लाई करता है।
प्रश्न 2. क्या तुम्हारे इलाके में कभी बाढ़ आई है? यदि हाँ, तो उसके बारे में लिखो।
उत्तर:- हमारे इलाके में बहुत साल पहले बाढ़ आई थी जिसके बारे में मेरे दादी-दादा मुझे बताते हैं उस समय हर जगह पानी ही पानी था। लोगों के घरों तथा दुकानों में भी पानी भर गया था। दो दिन के लिए यातायात बिल्कुल बंद हो गया था। नदी के पास रहने वाले लोगों के घर पानी में बह गए थे तथा कई लोग भी मर गए थे। लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।
प्रश्न 3. तुम्हारे घर का मैला पानी बहकर कहाँ जाता है?
उत्तर:- हमारे घर का मैला पानी गंदे पानी की नालियाँ में बहकर एक नाले में जाता है।
प्रश्न 4. क्या तुम्हारे मोहल्ले में रोज़मर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए लोगों को पानी खरीदना पड़ता है? यदि हाँ, तो बताओ कि तुम्हारे घर में रोज़ औसतन कितने लीटर पानी खरीदा जाता है? इस पर कितना खर्चा होता है?
उत्तर:- हाँ, हमारे मोहल्ले में रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए कभी-कभी लोगों को पानी खरीदना पड़ता है। हमारे घर में कभी पानी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ी।
लिखित
प्रश्न 1. अपने घर के नल के पाईप में मोटर लगवाना दूसरों का हक छीनने के बराबर है। लेखक ऐसा क्यों मानते हैं?
उत्तर:- लेखक ऐसा इसलिए मानते हैं क्योंकि जो लोग नल के पाईप में मोटर लगवा लेते हैं उनके घरों में तो पानी पूरा आता है बल्कि दूसरों के घरों में पानी कम आता है। जिस मुहल्ले में सभी के नल के पाईप में मोटर लगी होती है उस मुहल्ले में बिना मोटर लगवाए वाले घरों में पानी तो आता ही नहीं है।
प्रश्न 2. धरती की गुल्लक किन-किन साधनों से भरती है?
उत्तरः- धरती की गुल्लक भरने का सबसे बड़ा साधन वर्षा है। इसके अतिरिक्त नदी, तालाबों, झीलों, झरनों तथा समुद्र से भरती है।
प्रश्न 3. बड़ी संख्या में इमारतें बनने से बाढ़ और अकाल का खतरा कैसे पैदा होता है?
उत्तर:- बड़ी संख्या में इमारते बनाने के लिए मनुष्य ने अधाधुंध पेड़ों की कटाई की है जिसके कारण जल-चक्र में परिवर्तन आ गया है, साथ ही वातावरण में कार्बन-डॉइआक्साइड गैस की मात्रा भी बढ़ गई जिसके कारण हमारी धरती गर्म हो गई है। पहाड़ों की बर्फ पिघलने लगी है जिसके कारण कई जगहों पर बाढ़ आ जाती है तो कई जगहों पर बारिश होती ही नहीं और अकाल का खतरा बढ़ जाता है।
प्रश्न 4. पाठ में पानी के संकट के किस प्रमुख कारण की बात की गई है?
उत्तरः- पाठ में नदियों, तालाबों, झीलों में कूड़ा फैंकने द्वारा पानी के संकट की बात की गई है। ऐसा पानी कई बीमारियों का घर होता है।
प्रश्न 3. जितना उपलब्ध है, उससे कहीं ज्यादा खर्च करने से पानी का संकट उत्पन्न होता है। क्या यही बात हम बिजली के संकट के बारे में भी कह सकते हैं?
उत्तर:- हाँ क्योंकि हम सभी जानते हैं कि अगर हम किसी भी चीज़ का जरूरत से ज्यादा प्रयोग करें तो वह चीज़ एक-न-एक दिन जरूर नष्ट होगी।
(च) जलचक्र किसे कहते हैं? इसके बारे में विस्तार से लिखिए।
उत्तर- सूर्य की गर्मी से समुद्र, नदियों, तालाबों आदि का पानी भाप बनकर ऊपर जाता है। ऊपर यह भाप ठंडी होकर बादल का रूप ले लेती है और बारिश के रूप में फिर धरती पर गिरती है। और नदियाँ पानी से भर जाती हैं।
भाषा को समझें
1. दिए गए शब्दों से नए शब्द बनाइए-
(क) जय- ………………………….
(ख) मत- ………………………….
(ग) मान- ………………………….
(घ) जन- ………………………….
उतर-
(क) जय- विजय, पराजय, जयमाल, जयहार।
(ख) मत- मतदान, मतवाला, बहुमत, लोमत।
(ग) मान- माननीय, सम्मान, अभिमान, मानचित्र।
(घ) जन- जनता, जनादेश, दुर्जन, जनगणन।
2. दिए गए शब्दों के दो-दो पर्यायवाची लिखिए-
(क) पानी- ………………………….
(ख) हवा- ………………………….
(ग) तालाब- ………………………….
(घ) खुशबू- ………………………….
उत्तर-
(क) पानी- जल, नीर
(ख) हवा- वायु, पवन
(ग) तालाब- ताल, सरोवर
(घ) खुशबू- सुगंध, सौरभ
3. कुछ शब्दों के एक से अधिक अर्थ होते हैं, उन्हें ‘अनेकार्थी’ कहते हैं। दिए गए शब्दों के दो-दो अर्थ लिखिए:
पर – पंख, लेकिन
जल – ………………………….
पास – ………………………….
जान – ………………………….
उत्तर-
जल – पानी, जलना
पास – निकट, उत्तीर्ण
जान – जीवंत, जानकारी
4. नीचे दिए गए वाक्य पढ़िए-
अधिक वर्षा के लिए कौन जिम्मेदार है?
पानी के बारे में कोई परेशानी?
नहीं, मैं जल की फिजूलखर्ची नहीं करता।
इन वाक्यों में कौन, कोई, मैं इत्यादि सर्वनाम शब्द हैं। इन सर्वनाम शब्दों को निम्न तीन भेदों से समझा जा सकता हैं।
जिस सर्वनाम से किसी के बारे में निश्चित जानकारी न हो वे ‘अनिश्चयवाचक सर्वनाम’ कहलाते हैं। जैसे कुछ, कोई आदि ।
कुछ जानने या प्रश्न पूछने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया जाए, वे ‘प्रश्नवाचक सर्वनाम’ कहलाते हैं। जैसे कौन, क्या आदि।
जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग अपने लिए किया जाए, वे ‘निजवाचक सर्वनाम’ कहलाते हैं। जैसे – स्वयं, खुद आदि।
इन वाक्यों में से सर्वनाम चुनकर उनके भेद का नाम लिखिए-
उत्तर-
वाक्य | सर्वनाम | भेद |
---|---|---|
(क) मैं तो स्वयं काम करता हूँ। | मैं, स्वयं | निजवाचक सर्वनाम |
(ख) बाढ़ सब कुछ तबाह कर देती है। | कुछ | अनिश्चयवाचक सर्वनाम |
(ग) बरसात के मौसम में क्या होता है। | क्या | प्रश्नवाचक सर्वनाम |
5. सही मुहावरे चुनकर वाक्य पूरे कीजिए।
(क) मेरी मेहनत पर तुमने …………….. दिया।
(ख) राम की विपदा सुनकर मेरी आँखों में …………….. आया।
(ग) मिठाई देखकर भालू के मुह में …………….. आया।
(घ) अपनी गलती के कारण शीला भरी सभा में …………….. हो गई।
- मुहँ में पानी आना
- पानी-पानी होना
- पानी भर आना
- पानी फेरना
उत्तर-
(क) मेरी मेहनत पर तुमने पानी फेर दिया।
(ख) राम की विपदा सुनकर मेरी आँखों में पानी भर आया।
(ग) मिठाई देखकर भालू के मुह में पानी आया।
(घ) अपनी गलती के कारण शीला भरी सभा में पानी-पानी हो गई।
रचनात्मक
1. पानी की समस्या या बचत से संबंधित पोस्टर या नारे तैयार करो।
उत्तरः- पोस्टर छात्र स्वयं तैयार करें।
नारे-
(क) एक-एक बूँद से ही गागर भरती है।
(ख) पानी कीमती है, इसे बचाएँ । (ग) जल ही जीवन है।
(घ) जल बचाओ, जीवन बचाओ।
Paani Re Paani Class 5 Hindi Question Answers के बारे में बस इतना ही। आशा है कि आपको यह उपयोगी लगा होगा। आप इस पोस्ट के बारे में अपने विचार नीचे टिप्पणी अनुभाग (comment section) में में साझा करें।
Leave a Reply