पाठ “सबसे पहले (एकांकी)” JKBOSE के कक्षा 5 (Class 5th of JKBOSE) के छात्रों की पाठ्य-पुस्तक भाषा प्रवाह भाग 5 हिंदी का चौथा अध्याय है। यह पोस्ट Sabse Pehle Class 5 Hindi Question Answers के बारे में है। इस पोस्ट में आप पाठ ” फसलों के त्योहार” के शब्दार्थ, सरलार्थ और उससे जुड़े कुछ प्रश्न उत्तर पढ़ेंगे। पिछली पोस्ट में, आपने Eidgah Chapter 3 Class 5 Hindi Question Answers के बारे में पढ़ा। आइए शुरू करें:
Sabse Pehle Class 5 Hindi Question Answers
Sabse Pehle Class 5 Word Meanings
शब्द | अर्थ |
---|---|
फुसफुसाहट | अत्यंत धीमे स्वरमें बात करना। |
खुसर | फुसर। |
समवेत् | एक स्वर में, सबका एक साथ बोलना। |
परिस्थितियाँ | हालात। |
त्रुटि | गलती। |
स्रोत | किसी वस्तु के मिलने का ज़रिया, उद्गम स्थान। |
श्रुतलेख
परिस्थितियाँ, प्लास्टिक, समवेत, अवैध, प्राथमिकता, जागरुक, ध्वस, स्वच्छ।
Sabse Pehle Class 5 Hindi Question Answers
प्रश्नोत्तरी
प्रश्न 1. जीवन के लिए सबसे आवश्यक वस्तु क्या है?
उत्तर- जीवन के लिए सबसे आवश्यक वस्तु साफ हवा है, जिससे हम साँस लेते है।
प्रश्न 2. वायु प्रदूषण के क्या-क्या कारण हैं?
उत्तर- वायु प्रदूषण के निम्नलिखित कारण हैं-
- कारखानों, वाहनों, इंटों की भट्ठियों से निकलने वाला धुआँ।
- नगरों-महानगरों में भवन निर्माण।
- जंगलों का कटना ।
- रसोई गैस की जगह पर लकड़ी, कोयले और उपलों का जलना ।
प्रश्न 3. साँस लेते हुए हम कौन सी हवा अंदर लेते हैं?
उत्तर- साँस लेते हुए हम ऑक्सीजन गैस अंदर लेते हैं।
प्रश्न 4. कचरे को किस प्रकार समाप्त करना चाहिए?
उत्तर- कचरे को कभी भी जलाकर समाप्त नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कई जानलेवा गैस निकलती हैं। इसके लिए बड़े-बड़े गड्ढे होने चाहिए जिसमें कचरे को डालकर खाद का निर्माण किया जाना चाहिए ।
प्रश्न 5. वैक्यूम क्लीनर के लाभ और कमियाँ क्या हैं?
उत्तर- धूल-मिट्टी को साफ करने के लिए वैक्यूम क्लीनर एक अच्छा साधन है यह धूल को सीधा अपने अंदर खींच लेता है। परन्तु यह एक महंगा उपकरण है और केवल बिजली से ही चलता है।
प्रश्न 6. वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए हम क्या योगदान दे सकते हैं?
उत्तर- वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए हम कुछ इस प्रकार अपना योगदान दे सकते हैं:-
- जरूरत अनुसार ही बिजली का प्रयोग करें।
- कागज़ जाया न करें।
- सिग्नल पर इंजन बंद करें।
- ज़्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं।
- लगे हुए पेड़ों की रक्षा करें।
सही और गलत बताएँ-
- कचरे को जलाकर समाप्त करना चाहिए। ( )
- प्रदूषित वायु से साँस के रोग होते हैं। ( )
- शहरों को ‘कंकरीट के जंगल‘ भी कहा जाता है। ( )
- कार्बन मोनोक्साइड एक ज़हरीली गैस है। ( )
- पेड़ ऑक्सीज़न का एक मुख्य स्रोत है। ( )
उत्तर-
- कचरे को जलाकर समाप्त करना चाहिए। (x)
- प्रदूषित वायु से साँस के रोग होते हैं। (✓)
- शहरों को ‘कंकरीट के जंगल’ भी कहा जाता है। (✓)
- कार्बन मोनोक्साइड एक ज़हरीली गैस है। (✓)
- पेड़ ऑक्सीज़न का एक मुख्य स्रोत है। (✓)
पर्यायवाची अर्थात् समान अर्थ वाले शब्द बताएँ-
- वायु – हवा
- पानी –
- रोग –
- नगर –
- परिस्थितियाँ –
उत्तर-
- हवा – वायु
- पानी – जल
- रोग – बीमारी
- नगर – शहर
- परिस्थितियाँ – हालात
Sabse Pehle Class 5 Hindi Question Answers के बारे में बस इतना ही। आशा है कि आपको यह उपयोगी लगा होगा। आप इस पोस्ट के बारे में अपने विचार नीचे टिप्पणी अनुभाग (comment section) में साझा करें।
Leave a Reply