पाठ “शीतल देवी” JKBOSE के कक्षा 5 (Class 5th of JKBOSE) के छात्रों की पाठ्य-पुस्तक भाषा प्रवाह भाग 5 हिंदी का पांचवां अध्याय है। यह पोस्ट Sheetal Devi Class 5 Hindi Question Answers के बारे में है। इस पोस्ट में आप पाठ “शीतल देवी” के शब्दार्थ, सरलार्थ और उससे जुड़े कुछ प्रश्न उत्तर पढ़ेंगे। पिछली पोस्ट में, आपने Sabse Pehle Class 5 Hindi Question Answers के बारे में पढ़ा। आइए शुरू करें:
Sheetal Devi Class 5 Hindi Question Answers
Sheetal Devi Class 5 Hindi Word Meanings
शब्द | अर्थ |
---|---|
पीड़ित | जो पीड़ा से ग्रस्त हो। |
विकसित | खिला हुआ, प्रगति को प्राप्त। |
अभिशाप | बड़ा शाप, बद्दुआ, मुसीबत। |
स्वर्ण | सोना। |
प्रतियोगिता | जद्दोजहद, होड, प्रतिद्वंद्धिता। |
संघर्ष | टकराव (जैसे दो दलों में संघर्ष)। |
रजत | चाँदी। |
अभिलाषा | मन की चाह, कामना। |
Sheetal Devi Class 5 Summary (पाठ का सार)
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक दूरस्थ गाँव, लोई धर में जन्मी शीतल देवी एक गरीब किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता खेती करते हैं, जबकि उनकी माँ पशुपालन में लगी रहती हैं। जन्म से ही चुनौतियों से भरे जीवन का सामना करने वाली शीतल बिना दोनों हाथों के पैदा हुई थीं। वह “फोकोमेलिया” नामक जन्मजात बीमारी से पीड़ित हैं, जिससे उनके हाथ पूरी तरह विकसित नहीं हो पाए। लेकिन इस शारीरिक कमी को उन्होंने कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया।
शीतल ने अपनी दिव्यांगता को पीछे छोड़ते हुए तीरंदाजी की दुनिया में कदम रखा। बिना हाथों के होते हुए भी उन्होंने छाती, दांतों और पैरों की मदद से तीर चलाने की कला सीखी। इस अनूठी शैली के साथ वह तीरंदाजी में कदम रखने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाली दुनिया की पहली बिना हाथों की तीरंदाज के रूप में पहचान बनाई।
शुरुआत में उन्हें धनुष उठाने में कठिनाई होती थी, लेकिन अपनी लगन और कड़ी मेहनत से उन्होंने दाएं पैर की मदद से धनुष उठाने की तकनीक विकसित की। दो वर्षों की कठिन ट्रेनिंग के बाद उन्होंने खुद को इस खेल में साबित किया।
2021 में, उन्होंने भारतीय सेना द्वारा आयोजित किश्तवाड़ की युवा प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने करियर की शुरुआत की। उनके लिए विशेष रूप से एक ऐसा धनुष तैयार किया गया, जिसे वे पैरों से उठा सकें और कंधों की मदद से तीर छोड़ सकें। इस दौरान उनके कोच अभिलाषा चौधरी और कुलदीप वेदवान ने उन्हें प्रशिक्षित किया।
2022 में, उन्होंने पहली बार जूनियर नेशनल ओलंपिक में भाग लिया और खेलो इंडिया में रजत पदक जीता। इसके बाद, महिला खेलो इंडिया गेम्स में उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया। चेक गणराज्य में हुए एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भी उन्होंने दो रजत और एक कांस्य पदक जीता।
2023 में चीन में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में शीतल ने इतिहास रच दिया। उन्होंने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर पहली भारतीय महिला तीरंदाज बनने का गौरव हासिल किया। उनकी इन असाधारण उपलब्धियों को देखते हुए, 1 जनवरी 2024 को उन्हें देश के प्रतिष्ठित “अर्जुन पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।
शीतल देवी की कहानी केवल संघर्ष और सफलता की कहानी नहीं है, बल्कि यह प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि यदि हौसला मजबूत हो, तो कोई भी बाधा आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। उनका सफर न केवल दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बल्कि सभी के लिए एक मिसाल है कि इच्छाशक्ति और मेहनत से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।
Sheetal Devi Class 5 Hindi Question Answers
(ख) श्रुतलेख-
संघर्षपूर्ण, विकसित, अधिकारों, ट्रेनिंग, तीरंदाज, ओलंपिक्स, आयोजित, प्रतियोगिता, अभिलाषा, दूरदराज, अकादमी।
प्रश्न 2. पाठ को समझें:-
बहुविकल्पीय प्रश्नः-
- शीतल का जन्म कब हुआ ?
(क) 2007
(ख) 2008
(ग) 2009
(घ) 2010
उत्तर- (क) 2007
- शीतल किस बीमारी से पीड़ित हैं?
(क) चेचक
(ख) पोलियो
(ग) फोकोमेलिया
(घ) ज्वर
उत्तर- (ग) फोकोमेलिया
- शीतल ने पहली बार नेशनल ओलंपिक्स में कब हिस्सा लिया?
(क) 2020
(ख) 2021
(ग) 2022
(घ) 2024
उत्तर- (ग) 2022
- शीतल के पिता क्या हैं?
(क) किसान
(ख) डॉक्टर
(ग) अध्यापक
(घ) सैनिक
उत्तर- (क) किसान
- शीतल धनुष कैसे चलाती हैं?
(क) हाथ से
(ख) पैर से
(ग) जीभ से
(घ) नाक से
उत्तर- (ख) पैर से
(ख) प्रश्न उत्तर-
मौखिक प्रश्न :-
(क) शीतल का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर- शीतल का जन्म जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दूरदराज़ गाँव लोई धर में हुआ।
(ख) शीतल के पिता क्या काम करते हैं?
उत्तर- शीतल के पिता किसान हैं और वह खेतीबाड़ी करते हैं।
(ग) शीतल किस बीमारी से पीड़ित हैं?
उत्तर- शीतल फोकोमेलिया नामक बीमारी से पीड़ित है।
(घ) शीतल ने कितने स्वर्ण पदक जीते?
उत्तर- शीतल ने दो स्वर्ण पदक जीते।
(ङ) शीतल को अर्जुन पुरस्कार कब मिला?
उत्तर- 1 जनवरी 2024 को शीतल को अर्जुन पुरस्कार मिला।
(ग) लिखित प्रश्न:-
(क) शीतल का जन्म किस परिवार में हुआ था?
उत्तर- शीतल का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ। उसके पिता जी एक किसान हैं और उसकी माँ घर में बकरियाँ सँभालती है।
(ख) अमेरिका के तीरंदाज का क्या नाम था?
उत्तर- अमेरिका के तीरंदाज का नाम मैट स्टुट्जमैन था।
(ग) शीतल ने पहली बार ओलंपिक्स में कब हिस्सा लिया?
उत्तर- सन् 2022 में शीतल ने पहली बार औलंपिक्स में हिस्सा लिया।
(घ) शीतल ने एशियन पैरा गेम्स में कितने मैडल जीते?
उत्तर- शीतल ने एशियन पैरा गेम्स में एक रजत और दो स्वर्ण मैडल जीते।
(घ) रिक्त स्थान भरिए:-
(क) ………. और ………. शीतल के कोच हैं।
(ख) शीतल के जन्म से दो ………. नहीं हैं।
(ग) शीतल ने ………. स्वर्ण जीते हैं।
(घ) शीतल को ………. पुरस्कार राष्ट्रपति ने प्रदान किया।
उत्तर-
(क) अभिलाषा चौधरी और कुलदीप वेदवान शीतल के कोच हैं।
(ख) शीतल के जन्म से दो हाथ नहीं हैं।
(ग) शीतल ने दो स्वर्ण जीते हैं।
(घ) शीतल को अर्जुन पुरस्कार राष्ट्रपति ने प्रदान किया।
प्रश्न 3. भाषा को समझें:-
- विलोम शब्द
(क) अभिशाप — वरदान
(ख) गरीब — अमीर
(ग) अभ्यास — अनाभ्यास
(घ) जन्म — मरण
(ड) गाँव — शहर
- पयार्यवाची शब्द: –
(क) जन्म — उत्पत्ति, उद्भव, उदय।
(ख) अर्जुन — पार्थ, गांडीवधर, कुन्तिसुत।
(ग) अभिलाषा — कामना, मनोरथ, इच्छा।
(घ) धनुष — धनु, शरासन, पिनाक।
(ड) जीवन — जिंदगी, प्राण।
- अनेक शब्दों के लिए एक शब्द: –
(क) जो तीर चलाता हो — तीरंदाज।
(ख) जो सेना में हो — सैनिक।
(ग) जो भारत में रहता हो — भारतीय।
(घ) जीने की इच्छा — जिजीविषा।
(ड) सबसे पहले गिना जाने वाला — अग्रगण्य।
- निम्नलिखित वाक्यों में संज्ञा, सर्वनाम चुनिए:-
(क) शीतल का जन्म किश्तवाड़ में हुआ।
(ख) उसके पिता किसान हैं।
(ग) उसकी माँ बकरियाँ संभालती हैं।
(घ) वह पैर से तीर चलाती है।
उत्तर-
संज्ञा | सर्वनाम |
---|---|
(क) शीतल, किश्तवाड़ | |
(ख) किसान, पिता | उसके |
(ग) माँ, बकरियाँ | उसकी |
(घ) पैर, तीर | वह |
प्रश्न 4. रचनात्मक कार्य:- बच्चे अपने शिक्षक की सहायता से किसी अन्य दिव्यांग जन के बारे में पाँच वाक्य लिखें।
उत्तर- स्वंय अभ्यास करें।
प्रश्न 5. निम्न गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर, नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखें:-
शीतल के पिता किसान हैं। उसकी माँ घर में बकरियाँ संभालती हैं। शीतल की उम्र सोलह साल है। शीतल फोकोमेलिया बीमारी से पीड़ित है। शीतल बिना दोनों बाजू सिर्फ छाती के सहारे दांतों और पैर से तीरंदाजी का अभ्यास करती हैं। अभिलाषा चौधरी और कुलदीप वेदवान उसके कोच हैं। एशियन पैरा गेम्स में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।
प्रश्न 1. शीतल के पिता क्या काम करते हैं?
उत्तर- शीतल के पिता किसान है।
प्रश्न 2. शीतल कितने वर्ष की है?
उत्तर- शीतल सोलह वर्ष की है।
प्रश्न 3. शीतल किसके सहारे तीरंदाजी का अभ्यास करती है?
उत्तर- शीतल छाती के सहारे, दांतों और पैर से तीरंदाजी का अभ्यास करती हैं।
प्रश्न 4. शीतल के कोच कौन हैं?
उत्तर- अभिलाषा चौधरी और कुलदीप वेदवान उसके कोच है।
प्रश्न 5. शीतल ने पैरा गेम्स में कितने पदक जीते?
उत्तर- शीतल ने पैरा गेम्स में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।
Sheetal Devi Class 5 Hindi Question Answers के बारे में बस इतना ही। आशा है कि आपको यह उपयोगी लगा होगा। आप इस पोस्ट के बारे में अपने विचार नीचे टिप्पणी अनुभाग (comment section) में में साझा करें।
Leave a Reply