पाठ “योग योग और व्यायाम का महत्व” JKBOSE के कक्षा 5 (Class 5th of JKBOSE) के छात्रों की पाठ्य-पुस्तक भाषा प्रवाह भाग 5 हिंदी का ग्यारहवां अध्याय है। यह पोस्ट Yog Aur Vyam Ka Mehtav Class 5 Question Answers के बारे में है। इस पोस्ट में आप पाठ “योग योग और व्यायाम का महत्व” के शब्दार्थ, सरलार्थ और उससे जुड़े कुछ प्रश्न उत्तर पढ़ेंगे। पिछली पोस्ट में, आपने Paani Re Paani Class 5 Hindi Question Answers के बारे में पढ़ा। आइए शुरू करें:
Yog Aur Vyam Ka Mehtav Class 5 Question Answers
Yog Aur Vyam Ka Mehtav Class 5 Word Meanings
शब्द | अर्थ |
---|---|
आपदा / विपदा | कठिनाई |
फास्ट फूड | तली-भुनी चीजें |
विषैला | ज़हरीली |
व्यायाम | कसरत |
श्वास | साँस |
Yog Aur Vyam Ka Mehtav Class 5 Explanation
स्वास्थ्य हमारे जीवन की सबसे अनमोल संपत्ति है। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, जहरीले रसायनों के अत्यधिक उपयोग, दूषित खान-पान और स्वच्छ पानी की कमी जैसी समस्याएँ हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल रही हैं। हाल ही में पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से गुजरा है और अब भी इसके प्रभाव से उबर रहा है। ऐसे में, हमें अपने स्वास्थ्य की रक्षा करने और प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने के लिए सतर्क रहना आवश्यक है।
स्वस्थ शरीर के लिए सही खान-पान बहुत महत्वपूर्ण है। हमें समय पर भोजन करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे आहार में पोषणयुक्त खाद्य पदार्थ शामिल हों, जैसे दूध, दही, दालें, फल और सब्जियाँ। तले-भुने और बाजार में उपलब्ध फास्ट फूड से दूरी बनाए रखना चाहिए, क्योंकि ये हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
इसके साथ ही, हमें नियमित रूप से योग और व्यायाम करने की आदत डालनी चाहिए। भले ही अधिक कठिन व्यायाम न कर पाएं, लेकिन हल्के-फुल्के योगाभ्यास हमारे शरीर और मन दोनों के लिए लाभदायक होते हैं। सुबह जल्दी उठकर खाली पेट पानी पीने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकलते हैं। उसके बाद टहलना, गहरी साँसें लेना और अनुलोम-विलोम प्राणायाम करना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होता है।
कुछ सरल योगासन, जैसे सुखासन, पद्मासन, बालासन, ताड़ासन, वृक्षासन, बटरफ्लाई और वज्रासन अपनाने से न केवल हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है। वज्रासन एक ऐसा आसन है जिसे भोजन के बाद भी किया जा सकता है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है।
यदि हम प्रतिदिन थोड़ा समय योग और व्यायाम के लिए निकालें, तो यह न केवल हमारे शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होगा, बल्कि हमारे जीवन को भी अनुशासित बनाएगा। नियमित अभ्यास से हमारा स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और हम अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे।
Yog Aur Vyam Ka Mehtav Class 5 Question Answers
श्रुतलेख-
समस्याओं, प्राकृति, वायुकंडलीय, पौष्टिक, स्वास्थ्य, विषैला, वज्रासन, गतिविधियाँ, योगासन, व्यायाम।
बहुविकल्पीय प्रश्न-
1. हमें अपने शरीर की देखभाल करनी चाहिए
(क) उचित खान-पान से
(ख) योगासन करके
(ग) व्यायाम करके
(घ) तीनों चीज़ों से
उत्तर- (घ) तीनों चीज़ों से
2. सुबह उठकर सबसे पहले क्या करना चाहिए
(क) चाय पीनी चाहिए
(ख) दूध पीना चाहिए
(ग) पानी पीना चाहिए
(घ) कुछ भी नहीं पीना चाहिए
उत्तर- (ग) पानी पीना चाहिए
3. योगासन / व्यायाम करने से क्या फायदा होता है?
(क) हमारा समुचित शारीरिक-मानसिक विकास होता है।
(ख) हम बलवान हो जाते हैं।
(ग) हमारी आँखों की रोशनी तेज़ हो जाती है।
(घ) कुछ भी फायदा नहीं होता।
उत्तर- (क) हमारा समुचित शारीरिक-मानसिक विकास होता है।
मौखिक प्रश्न
- हम प्रदूषण की किन-किन समस्याओं से जूझ रहे हैं?
उत्तर— आजकल हम प्रदूषण की दिन-ब-दिन बढ़ती चली जा रही समस्याओं, ज़हरीले रसायनों के अधिक प्रयोग से, ज़हरीले खानपान की समस्याओं व साफ पानी प्राप्त होने में आने वाली समस्याओं से जूझ रहे हैं।
- शरीर की सुरक्षा प्रणाली को कैसे ठीक रखा जा सकता है?
उत्तर- शरीर की सुरक्षा प्रणाली को ठीक रखने के लिए बचपन से ही प्रयास शुरू कर देने चाहिए।
- हमें खाने में कौन-कौन सी चीजें लेनी चाहिए?
उत्तर- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जैसे-दूध, दही, दालें, फल, सब्ज़ियाँ इत्यादि । बाज़ार की तली भुनी चीज़ों से और फास्ट फूड से हमें हमेशा दूर रहना चाहिए।
- बच्चों के लिए कौन-कौन से योगासन अच्छे होते हैं?
उत्तर- बच्चों के लिए सुखासन, पद्मासन, बालासन, ताड़ासन, वृक्षासन, बटरफ्लाई, वज्रासन अच्छे होते हैं।
लिखित प्रश्न
- हमारे लिए सबसे कीमती चीज़ क्या है और हमें कैसे इसकी देखभाल करनी चाहिए?
उत्तर- हमारे लिए सबसे कीमती चीज़ हमारा स्वास्थ्य है। हमें योग, व्यायाम और उचित खानपान द्वारा इसकी देखभाल करनी चाहिए।
- छोटे बच्चों को कौन-कौन से योगासन करने चाहिए?
उत्तर- बच्चों के लिए सुखासन, पद्मासन, बालासन, ताड़ासन, वृक्षासन, बटरफ्लाई, वज्रासन अच्छे होते हैं।
- हमें खाने में किन चीज़ों से परहेज़ करना चाहिए?
उत्तर- हमें खाने में बाज़ार की तली-भुनी चीज़ों से और फास्ट फूड से परहेज़ करना चाहिए।
- सुबह उठकर हमें कौन-कौन से अच्छी आदतों का पालन करना चाहिए?
उत्तर- हमें सुबह जल्दी उठना चाहिए। खाली पेट पानी पीना चाहिए ताकि शरीर के विषैले पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाएँ। उसके बाद थोड़ा टहलना चाहिए। फिर गहरे यानि लम्बे-लम्बे श्वास लेने चाहिए। उसके बाद एक यौगिक क्रिया अनुलोम-विलोम का अभ्यास करना चाहिए। यह क्रिया हमें स्वस्थ रखने के लिए बहुत कारगर होती है। फिर कुछ आसान से योगासन करने चाहिए।
रिक्त स्थान भरिए:
(क) हमें अपने …………. का विशेष ध्यान रखना चाहिए। (खानपान, वातावरण, आस-पास ।)
(ख) हमें …………. श्वास लेनेचाहिए। (गहरे, धीमें, जल्दी-जल्दी)
(ग) जीवन को कैसे …………. किया जा सकता है। (परिभाषित, अनुशासित, व्यवस्थित)
(घ) हमारा खानपान …………. होना चाहिए। (तला-भूना, रूखा-सूखा, पौष्टिक)
उत्तर-
(क) हमें अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। (खानपान, वातावरण, आस-पास ।)
(ख) हमें गहरे श्वास लेने चाहिए। (गहरे, धीमें, जल्दी-जल्दी)
(ग) जीवन को कैसे अनुशासित किया जा सकता है। (परिभाषित, अनुशासित, व्यवस्थित)
(घ) हमारा खानपान पौष्टिक होना चाहिए। (तला-भूना, रूखा-सूखा, पौष्टिक)
Yog Aur Vyam Ka Mehtav Class 5 Question Answers के बारे में बस इतना ही। आशा है कि आपको यह उपयोगी लगा होगा। आप इस पोस्ट के बारे में अपने विचार नीचे टिप्पणी अनुभाग (comment section) में में साझा करें।
Leave a Reply