पाठ “आओ कचरे से खाद बनाएँ” JKBOSE के कक्षा 3 (Class 3rd of JKBOSE) के छात्रों की पाठय-पुस्तक भाषा प्रवाह भाग 3 हिंदी (Bhasha Prwah Class 3rd Hindi) का तेरहवां पाठ है। यह पोस्ट Aao Kachre Se Khad Bnayen Class 3 Question Answers के बारे में है। इस पोस्ट में आप पाठ आओ कचरे से खाद बनाएँ के शब्दार्थ, पाठ का सार और इसके प्रश्न उत्तर पढ़ेंगे। पिछली पोस्ट में, आपने Chand Ki Aur Chandrayan Class 3 Question Answers के बारे में पढ़ा। आइए शुरू करें:
Aao Kachre Se Khad Bnayen Class 3 Question Answers
Aao Kachre Se Khad Bnayen Class 3 Word Meanings
अभ्यास
शब्दार्थ –
शब्द | अर्थ |
---|---|
कूड़ेदान | कूड़ा-कचरा रखने का डिब्बा। |
पोषण वाटिका | वनस्पतियों, सब्ज़ियों आदि को उगाने के लिए वाटिका। |
घातक | हानिकारक। |
दूषित | खराब। |
दोहराई | बार-बार की। |
मध्याह्न | दोपहर। |
निकासी | किसी स्थान से बाहर जाने की प्रक्रिया। |
प्रक्रिया | तरीका। |
प्रतिज्ञा | संकल्प। |
Aao Kachre Se Khad Bnayen Class 3 Summary
एकांकी के माध्यम से हम कूड़ा-कचरा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर सकते हैं। इसमें हम सब स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन संबंधी बातचीत करेंगे। स्कूल के विद्यार्थी सफाई वाला टोनी, राजू माली, मध्याह्न भोजन बनाने वाली सेविका (सुनीता) तथा अध्यापिका । मैडम मैंने नीले तथा हरे रंग के कूड़ेदान पोषण वाटिका के बाहर रख दिए हैं।
मैडम, हरा और नीला क्यों? नीले कूड़ेदान में सूखा कूड़ा होता है जैसे टॉफी, चॉकलेट, बिस्किट, नमकीन इत्यादि के रैपर, रद्दी कागज़, टूटे पैन- पैन्सिल, शार्पनर, प्लास्टिक की थैलियां इत्यादि सारा सूखा कचरा नीले कूड़ेदान में ही डालना चाहिए। मैडम, टोनी जी नीले कूड़ेदान का कूड़ा भी कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में डाल दिया करो।
मैडम, मैं तो इसे छुट्टी के बाद जला देता था। नहीं, इसको अब जलाना नहीं, इससे हानिकारक गैसें निकलती हैं जिनसे कई बीमारियां लगती हैं। इसको अब जलाना नहीं है। इसको कचरा उठाने वाली गाड़ी में डालना है। इसको दोबारा से रिसाइक्लिंग किया जाता है। पुनः कई चीजें बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। हरे कूड़ेदान का क्या किया जाता है।
मैडम, विद्यालय के रसोईघर का जितना भी गीला कचरा होता है जैसे फलों-सब्ज़ियों, लहसुन-प्याज, अंडे, मूँगफली नारियल इत्यादि के छिलके, सड़े-गले फल-सब्ज़ियों इत्यादि हरे कूड़ेदान में ही डाला जाता है। बाज़ार से सामान भी कपड़े के बैग में ही लाया करो। प्लास्टिक की थैलियों में नहीं। प्लास्टिक की थैलियों से नुकसान होता है। पालतू जीवों से लेकर वन्य जीवों और समुद्री जीवों तक के लिए अत्यंत घातक है। इससे जल निकासी में रुकावट आती है।
खेती वाली ज़मीन को नुकसान पहुंचता है। प्लास्टिक की थैलियों में कचरा भरकर ज़मीन में दबाने से भूमिगत जल भी दूषित होता है। गीले कचरे को आप अपनी वाटिका में गहरा गड्ढा खोद कर उसमें डाल देंगें। उसमें डालने से बाद में खाद बनाने के लिए उपयोग कर सकते हैं। खाद का उपयोग पौधे तथा फूल लगाने के काम में उपयोग कर सकते हैं।
Aao Kachre Se Khad Bnayen Class 3 Question Answers
श्रुतलेख
पोषण-वाटिका, रिसाइक्लिंग, मध्याह्न, दूषित, रुकावट, विद्यालय, प्लास्टिक, वस्तुएँ, पर्यावरण, सब्ज़ियाँ, समुद्री, बढ़िया, पालतु, नुक्सान, गर्मियाँ, छुट्टियाँ।
उत्तर- विद्यार्थी इन शब्दों को कंठस्थ करके इन्हें अपनी कापी पर लिखें।
पाठ को समझें-
(1) सही उत्तर पर (✓) तथा गलत पर (x) चिह्न लगाएँ-
(क) कूड़ा-कचरा बीमारी का घर नहीं है। ( )
(ख) सूखा कचरा नीले कूड़ेदान में डालना चाहिए। ( )
(ग) प्लास्टिक इत्यादि का कचरा जलाने से हानिकारक गैस निकलती है। ( )
(घ) गीला कचरा लाल कूड़ेदान में डालना चाहिए। ( )
(ङ) बाज़ार से सामान प्लास्टिक की थैली में लाना चाहिए। ( )
उत्तर-
(क) कूड़ा-कचरा बीमारी का घर नहीं है। (X)
(ख) सूखा कचरा नीले कूड़ेदान में डालना चाहिए। (✓)
(ग) प्लास्टिक इत्यादि का कचरा जलाने से हानिकारक गैस निकलती है। (✓)
(घ) गीला कचरा लाल कूड़ेदान में डालना चाहिए। (X)
(ङ) बाज़ार से सामान प्लास्टिक की थैली में लाना चाहिए। (X)
(2) मिलान कीजिए-
(क) हरे कूड़ेदान में (i) सबसे अधिक नुकसान पहुँचाती है।
(ख) नीले कूड़ेदान में (ii) योजना पर विचार किया जा रहा है।
(ग) कचरे वाली गाड़ियाँ (iii) हानिकारक गैस निकलती है।
(घ) प्लास्टिक इत्यादि का कचरा जलाने से (iv) सूखा कचरा डालना चाहिए।
(ङ) अब कूड़े से बिजली बनाने की (v) शहर अथवा बस्ती के बाहर कचरा इकट्ठा करती है।
(च) प्लास्टिक की थैलियाँ हमारे पर्यावरण को (vi) खाद बनाने में किया जा रहा है।
(छ) गीले कचरे का प्रयोग (vii) गीला कचरा डालना चाहिए।
उत्तर-
(क) — (vii)
(ख) — (iv)
(ग) — (v)
(घ) — (iii)
(ङ) — (ii)
(च) — (i)
(छ) — (vi)
(3) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
मौखिक –
(क) पर्यावरण को स्वच्छ रखना क्यों ज़रूरी है?
उत्तर- जीवन को बचाने के लिए पर्यावरण मानव की सर्वप्रथम जरूरत है। स्वच्छ हवा हमें कई बीमारियों से बचाती है। स्वस्थ शरीर ही में भगवान निवास करते हैं।
(ख) कूड़ाघर शहर अथवा बस्ती से दूर क्यों बनाया जाता है?
उत्तर- कूड़ाघर हमेशा शहर और बस्ती से दूर होता है क्योंकि इसमें कचरे को छाँटकर रिसाक्लिंग की जाती है जिसका उपयोग सड़क से लेकर अनेक नई वस्तुएँ बनाने में किया जाता है। कूड़ाघर के लिए बहुत सी खाली जगह चाहिए।
(ग) आपके विद्यालय की पोषण-वाटिका में क्या-क्या लगाया है?
उत्तर- हमारे विद्यालय की पोषण वाटिका में विभिन्न फूल, पौधे, पेड़, फल इत्यादि लगाए हैं।
लिखित-
(क) प्लास्टिक का कचरा जलाने से जो धुआँ निकलता है, उससे हानिकारक ………. निकलती है।
(ख) हमें बाज़ार से सामान ………. में नहीं लाना चाहिए।
(ग) अध्यापिका ने हरे कूड़ेदान का कचरा ………. में डालने को कहा।
(घ) सर्वज्ञ अपने घर में हरे कूड़ेदान का कचरा ………. में इकट्ठा करता है।
(ङ) कूड़े का सही प्रयोग करके हम अपने ………. को साफ-सुथरा और ………. बनाएंगे।
(च) कचरे वाली गाड़ी सारा कचरा ………. से दूर ………. में डालती है।
उत्तर-
(क) प्लास्टिक का कचरा जलाने से जो धुआँ निकलता है, उससे हानिकारक गैस निकलती है।
(ख) हमें बाज़ार से सामान प्लास्टिक की थैली में नहीं लाना चाहिए।
(ग) अध्यापिका ने हरे कूड़ेदान का कचरा पोषण-वाटिका में डालने को कहा।
(घ) सर्वज्ञ अपने घर में हरे कूड़ेदान का कचरा गमले में इकट्ठा करता है ।
(ङ) कूड़े का सही प्रयोग करके हम अपने वातावरण को साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाएंगे।
(च) कचरे वाली गाड़ी सारा कचरा शहर अथवा बस्ती से दूर बहुत बड़े कूड़ाघर में डालती है।
(4) निम्नलिखित शब्दों को वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
(क) पोषण वाटिका —…………….
(ख) प्लास्टिक —…………….
(ग) कूड़ेदान —…………….
(घ) पर्यावरण —…………….
(ङ) खाद —…………….
(च) प्रतिज्ञा —…………….
उत्तर-
(क) पोषण वाटिका — कूड़ेदान को पोषण वाटिका के बाहर रखना चाहिए।
(ख) प्लास्टिक — प्लास्टिक की थैलियों में खाने का समान नहीं रखना चाहिए।
(ग) कूड़ेदान — नीले कूड़ेदान में सूखा कचरा डाल दो।
(घ) पर्यावरण — पहाड़ों पर स्वच्छ पर्यावरण मिलता है।
(ङ) खाद — पौधों को खाद देने से पैदावार अच्छी होती है।
(च) प्रतिज्ञा — वातावरण को साफ-सुथरा रखने की प्रतिज्ञा लीजिए।
(5) निम्नलिखित शब्दों के वचन बदलें-
एकवचन — बहुवचन
(क) थैली — …………..
(ख) बोतल — …………..
(ग) टॉफी — …………..
(घ) गाड़ी — …………..
(ङ) वस्तु — …………..
उत्तर-
एकवचन — बहुवचन
(क) थैली — थैलियां
(ख) बोतल — बोतलें
(ग) टॉफी — टॉफियाँ
(घ) गाड़ी — गाड़ियाँ
(ङ) वस्तु — वस्तुएँ।
(6) निम्नलिखित शब्दों को शुद्ध करके लिखिए-
अशुद्ध — शुद्ध
सथान — स्थान
निला — ………
पलास्टिक — ………
सुखा — ………
हानीकारक — ………
परयावरण — ………
दूषीत — ………
फैंकना — ………
उत्तर-
अशुद्ध — शुद्ध
सथान — स्थान
हानीकारक — हानिकारक
निला — नीला
परयावरण — पर्यावरण
पलास्टिक — प्लास्टिक
दूषीत — दूषित
सुखा — सूखा
फेंकना — फेंकना
संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं। उदाहरण के लिए कोयल मीठा गाती है। राम ने लाल टोपी पहनी है ।
यहाँ पर ‘कोयल’ संज्ञा है और ‘मीठा’ शब्द उसकी विशेषता बताता है। अतः ‘मीठा’ शब्द विशेषता है। इसी प्रकार राम की ‘टोपी’ संज्ञा शब्द है और ‘लाल’ शब्द इसकी विशेषता बताता है अतः ‘लाल’ विशेषण है।
(7) विशेषण शब्दों को रेखांकित कीजिए और लिखिए-
(क) नीला कूड़ेदान भरने वाला है।
(ख) हरे कूड़ेदान में गीला कचरा डाला जाता है।
(ग) प्लास्टिक की थैलियाँ हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुँचाती हैं।
(घ) सर्वज्ञ केले, आम और संतरे के छिलके अपने बैग में रखता है।
(ङ) सर्वज्ञ ने गमले में लाल गुलाब का पौधा लगाया।
उत्तर-
(क) नीला कूड़ेदान भरने वाला है।
(ख) हरे कूड़ेदान में गीला कचरा डाला जाता है।
(ग) प्लास्टिक की थैलियाँ हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुँचाती हैं।
(घ) सर्वज्ञ केले, आम और संतरे के छिलके अपने बैग में रखता है।
(ङ) सर्वज्ञ ने गमले में लाल गुलाब का पौधा लगाया ।
(8) रचनात्मक कार्य
अध्यापक द्वारा बच्चों को घर में कचरे से खाद बनाने की गतिविधियाँ दी जाएँ। कक्षा में इस एकांकी का नाटकीय रूपांतरण करवाया जाए।
उत्तर- विद्यार्थी शिक्षक के साथ मिलकर नाटक का रूपांतरण करें।
(9) कौशल विकास:
इस एकांकी के द्वारा हमें क्या प्रेरणा मिलती है ? कक्षा में चर्चा कीजिए।
उत्तर- इस एकांकी से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि कूड़े का सही प्रयोग करते हुए अपने पर्यावरण को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाना चाहिए। उस कूड़े को खाद में परिवर्तित करके आस-पास को हरा भरा बनाएंगे ।
Aao Kachre Se Khad Bnayen Class 3 Question Answers के बारे में बस इतना ही। आशा है कि आपको यह उपयोगी लगा होगा। आप इस पोस्ट के बारे में अपने विचार नीचे टिप्पणी अनुभाग (comment section) में साझा करें।
Leave a Reply