“बाबा जित्तो” JKBOSE के कक्षा 3 (Class 3rd of JKBOSE) के छात्रों की पाठय-पुस्तक भाषा प्रवाह भाग 3 हिंदी (Bhasha Prwah Class 3rd Hindi) का तीसरा पाठ है। यह पोस्ट Baba Jitto Class 3 Hindi Question Answers के बारे में है। इस पोस्ट में आप पाठ बाबा जित्तो के शब्दार्थ, पाठ का सार और इसके प्रश्न उत्तर (Baba Jitto Question Answers) पढ़ेंगे। पिछली पोस्ट में, आपने Sharer Sabse Badi Punji Class 3 Question Answers के बारे में पढ़ा। आइए शुरू करें:
Baba Jitto Class 3 Hindi Question Answers
Baba Jitto Chapter 4 Class 3 Hindi (Word Meanings)
शब्द | अर्थ |
---|---|
पूजा-पाठी | पूजा-पाठ करने वाला |
देहान्त | मृत्यु |
लालन-पालन | पालन-पोषण |
उपज | पैदावार |
नामलेवा | नाम लेने वाला |
आत्मदाह | खुद को आग में जला देना |
बलिदान | कुर्बानी |
आत्महत्या | स्वयं अपनी हत्या करना |
समाधि | ऐसा स्मारक जहाँ मृतक की अस्थियाँ दफन हों |
मन्नत | मनोकामना को पूरा करने के लिए किसी देवता की पूजा का संकप्ल |
Baba Jitto Chapter 4 Class 3 Hindi पाठ का सार
बाबा जित्तो ‘घार’ नामक गाँव के निवासी थे, जो कटरा के पास स्थित है। वे पूजापाठी और ईश्वरभक्त थे और खेती-बाड़ी से परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी पत्नी का नाम मायादेवी था और उनकी साथ बुआ-कौड़ी नामक बच्ची थी।
विवाह के कुछ ही दिनों बाद बाबा जित्तो के माता-पिता का देहांत हो गया। एक वर्ष के बाद उनकी पत्नी एक बच्ची को जन्म देकर चल बसी ।
जित्तो की एक रिश्तेदार थी, जोजाँ। वह चाहती थी कि जित्तो के परिवार का कोई नामलेवा भी न रहे ताकि उसकी ( जित्तो की ) सारी ज़मीन जोजाँ के नाम हो जाए। एक बार उसके जित्तो को विष दिया। दूसरी बार पहाड़ से नीचे धकेल दिया, परंतु जित्तो हर बार बच निकले।
इसके बाद बाबा जित्तो बुआ-कौड़ी के साथ ‘घार’ गाँव छोड़कर घरोटा गाँव में रहने गए। वहां एक देहाती ने उन्हें बताया कि बुद्धिसिंह मेहता एक बड़े ज़मीदार है और उसके उसके पास बहुत सी बंजर ज़मीन पड़ी है। आप चाहें तो वह ज़मीन आपको खेती के लिए दिला सकता हूँ।
बाबा जित्तो बुद्धिसिंह मेहता से मिले। तय हुआ कि दोनों आधी-आधी उपज लेंगें। बाबा जित्तो ने परिश्रम से ज़मीन को उपजाऊ बनाया, पत्थरों को हटाया और फिर बुआ-कौड़ी की मदद से खेती की शुरुआत की। उन्होंने बुआ-कौड़ी के साथ मिलकर खेती में पूरी मेहनत की और समय पर बीज बोए। फ़सल बहुत अच्छी हुई और गेहूँ की फ़सल लहलहाने लगी।
एक दिन, बुआ-कौड़ी ने गेहूँ के पौधे से एक दाना तोड़ना चाहा, लेकिन बाबा जित्तो ने उसे रोका और कहा कि यह दाना शायद बुद्धिसिंह मेहता के हिस्से का हो, इसलिए इसे मत तोड़ो।
फ़सल की कटाई के बाद, बुद्धिसिंह मेहता ने अन्यायपूर्ण रूप से बाबा जित्तो को धोखा दिया और उसने सारी फ़सल अपने घर भेज दी। जब बाबा जित्तो लौटे, तो उन्होंने अपना हिस्सा पाने की मांग की, पर बुद्धिसिंह मेहता ने इस पर ध्यान नहीं दिया। बाबा जित्तो को बहुत गुस्सा आया और उन्होंने आत्महत्या कर ली। इस पर, बुआ-कौड़ी ने भी खुदकुशी कर ली।
इस अन्याय के खिलाफ, जित्तो और बुआ-कौड़ी की समाधियाँ बनीं और वहां हर वर्ष एक मेला लगता है। लोग श्रद्धा भक्ति भाव से मेले में जाते हैं और इन बलिदानियों को याद करते हैं।
Baba Jitto Chapter 4 Class 3 Hindi (Question Answers)
श्रतुलेख
व्यतीत, हड़पना, विष, परिश्रम, विरोध, श्रद्धा, झाड़ियाँ, क्रोध।
उत्तर- विद्यार्थी इन शब्दों को कंठस्थ करके इन्हें अपनी कापी पर लिखें।
(1) पाठ को समझें-
सही उत्तर चुनकर (✓) लगाएँ-
(क) बाबा जित्तो कहाँ के रहने वाले थे?
घरोटा ( ) झिड़ी ( )
अघार ( ) कटरा ( )
उत्तर- अघार (✓)
ख) जोजाँ के कितने पुत्र थे?
चार ( ) सात ( )
पाँच ( ) तीन ( )
उत्तर-सात (✓)
(ग) वीरसिंह मेहता कौन था?
किसान ( ) देहाती ( )
ग्रामीण ( ) ज़मींदार ( )
उत्तर- ज़मींदार (✓)
(घ) वीरसिंह मेहता की ज़मीन कैसी थी ?
बंजरउ ( ) पजाऊ ( )
रेतीली ( ) पथरीली ( )
उत्तर- बंजर (✓)
(2) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
मौखिक –
(क) बाबा जित्तो अपने परिवार का पालन-पोषण कैसे करते थे?
उत्तर- बाबा जित्तो अपने परिवार का पालन-पोषण खेती-बाड़ी से करते थे ।
(ख) बाबा जित्तो की पत्नी का क्या नाम था?
उत्तर- बाबा जित्तो की पत्नी का नाम मायादेवी था।
(ग) बाबा जित्तो और बुआ कौड़ी के बलिदान की याद में मेला कहाँ लगता है?
उत्तर- बाबा जित्तो और बुआ कौड़ी के बलिदान की याद में झिड़ी में हर वर्ष मेला लगता है।
लिखित-
(क) वीरसिंह मेहता और बाबा जित्तो के बीच क्या तय हुआ था?
उत्तर- वीरसिंह मेहता और बाबा जित्तो के बीच यह तय हुआ कि दोनों आधी-आधी उपज लेंगे।
(ख) जोजाँ ने बाबा जित्तो की ज़मीन हड़पने के लिए क्या-क्या किया?
उत्तर- जोजाँ ने एक बार जित्तो को विष दिया। दूसरी बार पहाड़ से नीचे धकेल दिया, परन्तु जित्तो हर बार बच निकले।
(ग) बाबा जित्तो के साथ क्या अन्याय हुआ था?
उत्तर- मेहता ने बाबा जित्तो को किसी बहाने खेत से बाहर भेज दिया और फ़सल का बहुत बड़ा भाग उठवाकर अपने घर भेज दिया । जब जित्तो लौटे तो देखा कि थोड़ी सी फ़सल बाकी रह गई थी। यह अन्याय वह सहन नहीं कर सका।
(घ) यदि आपके साथ कोई धोखा करे तो आप उसका जवाब कैसे देगें?
उत्तर-यदि हमारे साथ कोई धोखा करे तो हम उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करेंगे। या अगली बार सोच-समझकर ही उसकी बात मानेंगे।
(3) रिक्त स्थान भरें-
कटार, बेटी, माता-पिता, माता वैष्णों देवी के भक्त, दाना
(क) बाबा जित्तो बड़े पूजा-पाठी और …………… थे।
(ख) बाबा जित्तो की …………… का नाम बुआ कौड़ी था।
(ग) विवाह के कुछ दिन बाद बाबा जित्तो के …………… का देहान्त हो गया ।
(घ) बाबा जित्तो ने …………… निकालकर आत्महत्या कर ली।
(ङ) बुआ कौड़ी ने गेहूँ के पौधे से एक …………… तोड़ना चाहा।
उत्तर-
(क) बाबा जित्तो बड़े पूजा-पाठी और माता वैष्णों देवी के भक्त थे।
(ख) बाबा जित्तो की बेटी का नाम बुआ कौड़ी था।
(ग) विवाह के कुछ दिन बाद बाबा जित्तो के माता-पिता का देहांत हो गया।
(घ) बाबा जित्तो ने कटार निकालकर आत्महत्या कर ली।
(ङ) बुआ कौड़ी ने गेहूँ के पौधे से एक दाना तोड़ना चाहा।
(4) भाषा को समझें-
- बिंदु ंं और चंद्रबिंदु ँ वाले शब्द पाठ से ढूँढकर लिखिए-
…………. ………….
…………. ………….
उत्तर-
देहांत, बंजर गाँव, झाड़ियाँ, समाधियाँ
वैष्णों, लेंगे जोजाँ , गेहूँ, यहाँ
- पाठ से छाँटकर ‘र‘ के विभिन्न रूपों के दो-दो शब्द लिखिए-
र | र्ष | क्र |
---|---|---|
उत्तर-
र | र्ष | क्र |
---|---|---|
अघार | धर्मों | श्रद्धा |
परिवार | वर्ष | क्रोध |
(3) ऐसा सार्थक शब्द जो किसी वाक्य या वाक्यांश के स्थान पर प्रयुक्त किया जाता है, उसे अनेक शब्दों के लिए एक शब्द कहते हैं। अनेक शब्दों का उनके लिए प्रयुक्त एक शब्दों से मिलान करें।
(क) जो खेती करे डॉक्टर
(ख) जो लोहे का काम करे किसान
(ग) जो मिट्टी के बरतन बनाए सुनार
(घ) जो बीमार का इलाज करे लोहार
(ङ) जो सोने-चाँदी के गहने बनाए कुम्हार
उत्तर-
(क) जो खेती करे — किसान
(ख) जो लोहे का काम करे — लोहार
(ग) जो मिट्टी के बरतन बनाए — कुम्हार
(घ) जो बीमार का इलाज करे — डाक्टर
(ङ) जो सोने-चाँदी के गहने बनाए — सुनार
(4) किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान या भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं।
व्यक्ति – बाबा जित्तो, वस्तु – पत्थर, स्थान – कटड़ा
निम्नलिखित वाक्यों में से संज्ञा शब्द छाँटकर लिखें-
(क) मेहता, तुमने मेरे साथ अच्छा नहीं किया। ………….
(ख) झिड़ी में हर वर्ष मेला लगता है। ………….
(ग) वे कुछ समय घरोटा गाँव में रहे। ………….
(घ) जित्तो का क्रोध भड़क उठा। ………….
(ङ) उन्होंने कटार निकालकर आत्महत्या कर ली। ………….
उत्तर-
(क) मेहता, तुमने मेरे साथ अच्छा नहीं किया मेहता
(ख) झिड़ी में हर वर्ष मेला लगता है। झिड़ी
(ग) वे कुछ समय घरोटा गाँव में रहे। घरोटा
(घ) जित्तो का क्रोध भड़क उठा। जित्तो
(ङ) उन्होंने कटार निकालकर आत्महत्या कर ली। कटार
(5) रचनात्मक कार्य
- जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की सूची बनाएँ।
उत्तर-वैष्णों देवी मंदिर, रघुनाथ मंदिर, शिवखोरी, वाहु किले में काली मंदिर, सुद्धमहादेव, रणवीरेश्वर मंदिर ।
(6) जीवन कौशल:
पता करके लिखिए-
(क) आप अपने साथ हुई धोखाधड़ी कहाँ दर्ज करा सकते हैं?
उत्तर-हम अपने साथ हुई धोखाधड़ी पुलिस स्टेशन में दर्ज करा सकते हैं।
(ख) धोखाधड़ी के लिए कौन-सी धारा लगती है?
उत्तर- धोखाधड़ी के लिए धारा 420 लगती है।
(ग) धोखाधड़ी के मामले में कितने साल की सजा हो सकती है?
उत्तर-धोखाधड़ी के मामले में सात साल की सजा हो सकती है।
Baba Jitto Class 3 Hindi Question Answers के बारे में बस इतना ही। आशा है कि आपको यह उपयोगी लगा होगा। आप इस पोस्ट के बारे में अपने विचार नीचे टिप्पणी अनुभाग (comment section) में साझा करें।
Leave a Reply