पाठ “मुर्गा और लोमड़ी” JKBOSE के कक्षा 3 (Class 3rd of JKBOSE) के छात्रों की पाठय-पुस्तक भाषा प्रवाह भाग 3 हिंदी (Bhasha Prwah Class 3rd Hindi) का नोवां पाठ है। यह पोस्ट Murga aur Lomdi Class 3 Hindi Question Answers के बारे में है। इस पोस्ट में आप पाठ मुर्गा और लोमड़ी के शब्दार्थ, पाठ का सार और इसके प्रश्न उत्तर पढ़ेंगे। पिछली पोस्ट में, आपने Sone Ka Kangan Class 3 Hindi Question Answers के बारे में पढ़ा। आइए शुरू करें:
Murga aur Lomdi Class 3 Hindi Question Answers
Murga aur Lomdi Class 3 Hindi Word Meanings
अभ्यास
शब्दार्थ-
शब्द | अर्थ |
---|---|
खूंखार | हिंसक निर्दयी, क्रूर। |
समझौता | आपसी सुलह, सहमति। |
वास्तव में | सच में। |
क्षमा करना | माफ़ करना। |
मित्र | दोस्त, मीत, सखा। |
ज़मीन | धरती। |
Murga aur Lomdi Class 3 Hindi Summary (मुर्गा और लोमड़ी पाठ का सार)
लोमड़ी ने पेड़ की डाल पर बैठे मुर्गे को देखा और कहा, “तुम यहाँ क्या कर रहे हो? तुम्हें तो ज़मीन पर घूमना चाहिए।” मुर्गे ने जवाब दिया, “मैं खूंखार जानवरों के डर से यहाँ बैठा हूँ।”
लोमड़ी ने मुस्कुराते हुए कहा, “क्या तुमने आज की सबसे बड़ी खबर नहीं सुनी? अब सभी पशु और पक्षियों के बीच समझौता हो गया है। अब कोई किसी पर हमला नहीं करेगा।” मुर्गे ने कहा, “यह तो वाकई बहुत अच्छी खबर है!” फिर मुर्गे ने अपनी गर्दन ऊपर उठाई और दूर देखने लगा।
लोमड़ी ने पूछा, “तुम क्या देख रहे हो?” मुर्गा बोला, “ओह, कुछ नहीं। बस, ऐसा लग रहा है कि कुछ शिकारी कुत्ते हमारी तरफ दौड़ते हुए आ रहे हैं।” यह सुनते ही लोमड़ी घबरा गई और बोली, “क्षमा करना, मैं चलती हूँ!”
मुर्गे ने चकित होकर पूछा, “तुम क्यों डर रही हो? समझौता तो हो चुका है, न?” लोमड़ी जल्दी से भागती हुई बोली, “हां, लेकिन शायद शिकारी कुत्तों को यह खबर अभी तक नहीं मिली है।”
Murga aur Lomdi Class 3 Hindi Question Answers
श्रुतलेख
मुर्गा, लोमड़ी, खूंखार, समझौता, शिकारी, वास्तव, क्षमा, घबराकर, समाचार, कुत्ते, पक्षी।
उत्तर- विद्यार्थी इन शब्दों को कंठस्थ करके इन्हें अपनी कापी पर लिखें। पाठ को समझें-
(1) सही उत्तर पर (✓) तथा गलत पर (X) चिह्न लगाएँ-
(क) मुर्गा पेड़ की डाल पर बैठा था। ( )
(ख) लोमड़ी ने मुर्गे को पेड़ से नीचे उतरने को कहा। ( )
(ग) मुर्गा ज़मीन पर चलने लगा। ( )
(घ) लोमड़ी ने कहा, “पशु पक्षियों में समझौता हो गया है।” ( )
(ङ) मुर्गे की बात सुनकर लोमड़ी कहीं चली गई। ( )
(च) मुर्गे ने लोमड़ी को पेड़ की डाल पर देखा। ( )
उत्तर-
(क) मुर्गा पेड़ की डाल पर बैठा था। (✓)
(ख) लोमड़ी ने मुर्गे को पेड़ से नीचे उतरने को कहा। (✓)
(ग) मुर्गा ज़मीन पर चलने लगा। (X)
(घ) लोमड़ी ने कहा, “पशु पक्षियों में समझौता हो गया है।” (✓)
(ङ) मुर्गे की बात सुनकर लोमड़ी कहीं चली गई। (✓)
(च) मुर्गे ने लोमड़ी को पेड़ की डाल पर देखा। (X)
(2) मिलान कीजिए-
(क) मुर्गे को तो (i) इस ओर तेज़ी से दौड़ते चले आ रहे हैं।
(ख) क्या आज का (ii) अच्छा क्षमा करना मित्र मैं चली।
(ग) अब कोई किसी पर (iii) सबसे बड़ा समाचार तुमने नहीं सुना।
(घ) यह तो वास्तव में (iv) ज़मीन पर चलते- फिरते रहना चाहिए।
(ङ) कुछ शिकारी कुत्ते (v) हमला नहीं करेगा।
(च) लोमड़ी घबरा कर बोली (vi) इस ओर तेज़ी से दौड़े चले आ रहे हैं।
उत्तर-
(क) मुर्गे को तो (iv) ज़मीन पर चलते- फिरते रहना चाहिए।
(ख) क्या आज का (iii) सबसे बड़ा समाचार तुमने नहीं सुना।
(ग) अब कोई किसी पर (v) हमला नहीं करेगा।
(घ) यह तो वास्तव में, (vi) इस ओर तेजी से दौड़े चले आ रहे हैं।
(ङ) कुछ शिकारी कुत्ते (i) इस ओर तेज़ी से दौड़ते चले आ रहे हैं।
(च) लोमड़ी घबरा कर बोली (ii) अच्छा क्षमा करना मित्र मैं चली।
(3) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) लोमड़ी ने मुर्गे को ज़मीन पर चलने-फिरने के लिए क्यों कहा होगा?
उत्तर-लोमड़ी ने मुर्गे को ज़मीन पर चलने-फिरने के लिए इसलिए कहा क्योंकि जंगल में सभी पशु-पक्षियों में समझौता हो गया है कि कोई भी जानवर एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे।
(ख) शिकारी कुत्तों का नाम सुनते ही लोमड़ी क्यों भाग गई होगी?
उत्तर- लोमड़ी ने जब कुत्तों के उसी ओर आने की बात सुनी तो लोमड़ी घबराकर वहाँ से भाग गई।
लिखित-
(क) मुर्गा किसके डर से पेड़ की डाल पर बैठा था?
उत्तर- मुर्गा खूंखार जानवरों के डर से पेड़ की डाल पर बैठा था।
(ख) लोमड़ी ने मुर्गे को क्या समाचार सुनाया?
उत्तर- लोमड़ी ने बताया कि सभी पशु-पक्षियों में समझौता हो गया है अब कोई किसी पर हमला नहीं करेगा।
(ग) मुर्गे ने दूर से किसको आते देखा?
उत्तर- मुर्गे ने दूर से शिकारी कुत्तों को उसी ओर दौड़ते आते हुए देखा।
(घ) लोमड़ी घबराकर क्यों भागी?
उत्तर- लोमड़ी को जब मुर्गे ने कहा कि शिकारी कुत्ते तेज़ी से दौड़ते उसी ओर आ रहे हैं तो लोमड़ी घबराकर भागी।
(ङ) लोमड़ी क्या सुनकर घबरा गई?
उत्तर- लोमड़ी ने शिकारी कुत्तों को उसी ओर आते सुनकर घबरा गई।
(4) रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) मुर्गे को ………… पर चलते-फिरते रहना चाहिए।
(ख) मैं ………… जानवरों के डर से यहाँ बैठा हूँ।
(ग) सभी पशु-पक्षियों में ………… हो गया है।
(घ) अब कोई किसी पर ………… नहीं करेगा।
(ङ) कुछ ………… इस ओर तेज़ी से दौड़े चले आ रहे हैं।
(च) शिकारी कुत्तों ने अभी यह ………… नहीं सुना।
उत्तर-
(क) मुर्गे को ज़मीन पर चलते-फिरते रहना चाहिए।
(ख) में खूंखार जानवरों के डर से यहाँ बैठा हूँ।
(ग) सभी पशु-पक्षियों में समझौता हो गया है।
(घ) अब कोई किसी पर हमला नहीं करेगा।
(ङ) कुछ शिकारी कुत्ते इस ओर तेजी से दौड़े चले आ रहे हैं।
(च) शिकारी कुत्तों ने अभी यह समाचार नहीं सुना।
(5) निम्नलिखित शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
(क) पेड़ — ……………
(ख) ज़मीन — ……………
(ग) समाचार — ……………
(घ) समझौता — ……………
(ङ) खूंखार — ……………
(च) क्षमा — ……………
उत्तर-
(क) पेड़ — पेड़ पर पक्षी अपना घर बनाते हैं।
(ख) ज़मीन — किसान ज़मीन पर खेती करता है।
(ग) समाचार — तुम्हारे अच्छे अंक प्राप्त होने का समाचार मिला।
(घ) समझौता — जंगल के पशु-पक्षियों ने समझौता किया।
(ङ) खूखार — घने जंगल में बहुत खूंखार जानवर रहते हैं।
(च) क्षमा — खरगोश ने कछुए से क्षमा माँगी।
(6) भाषा को समझे-
निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द चुनकर लिखिए-
(क) पशु ………… (ख) भय …………
(ग) टहनी ………… (घ) हिंसक …………
(ङ) वृक्ष ………… (च) संसार …………
(छ) माफ ………… (ज) सुलह …………
उत्तर-
(क) पशु — जानवर (ख) भय — डर
(ग) टहनी — तना (घ) हिंसक — घातक
(ङ) वृक्ष — पेड़ (च) संसार — जग
(छ) माफ — क्षमा (ज) सुलह — समझौता।
(7) निम्नलिखित शब्दों के बहुवचन बनाइए-
एकवचन बहुवचन
लोमड़ी …………
मुर्गा …………
कुत्ता …………
डाल …………
उत्तर-
लोमड़ी लोमड़ी
मुर्गा मुर्गे
कुत्ता कुत्ते
डाल डालियाँ
(8) रचनात्मक कार्य:
(क) सभी छात्र अपनी परियोजना-पुस्तिका में किन्हीं पाँच पशुओं तथा पाँच पक्षियों के चित्र चिपकाकर उनके नाम भी लिखें।
उत्तर-विद्यार्थी अपनी उत्तर-पुस्तिका पर स्वयं पाँच पशुओं और पाँच पक्षियों के चित्र चिपकाएँ।
(ख) अध्यापक कक्षा में बच्चों को प्रेरित करें कि वे अपने घर के किसी कोने में नित्य पक्षियों के लिए दाना तथा पानी रखें।
उत्तर-अध्यापक बच्चों को नित्य पक्षियों को दाना और पानी रखने के लिए प्रेरित करें।
(9) जीवन कौशल:
(क) इस कहानी से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर- इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि समय का किसी को भी नहीं पता है। मूर्ख की बातों पर आँखें बंद करके विश्वास नहीं कर लेना चाहिए।
(ख) अगर आप मुर्गे के स्थान पर होते आप क्या करते, सोचकर अपना अनुभव कक्षा में बताइए।
उत्तर-यदि मुर्गे के स्थान पर मैं होता तो मैं भी चालाक लोमड़ी की बातों में न आकर वही पेड़ पर ही रहता ।
Murga aur Lomdi Class 3 Hindi Question Answers के बारे में बस इतना ही। आशा है कि आपको यह उपयोगी लगा होगा। आप इस पोस्ट के बारे में अपने विचार नीचे टिप्पणी अनुभाग (comment section) में साझा करें।
Leave a Reply