कविता “प्रार्थना” JKBOSE की कक्षा 3 (Class 3rd of JKBOSE) के छात्रों के लिए भाषा प्रवाह भाग 3 हिंदी (Bhasha Prwah Class 3rd Hindi) का का पहला अध्याय है। यह Prarthna Class 3 Hindi Chapter 1 Question Answers के बारे में है। आप JKBOSE Class 3rd Hindi भाषा प्रवाह भाग 3 के अन्य पाठों के प्रशनोत्तर पाने के लिए यहाँ क्लिक करें। आइए शुरू करें:
Prarthna Class 3 Hindi Chapter 1 Question Answers
Prarthna Class 3 Hindi Poem Text (प्रार्थना कविता)
तुम स्वामी सारी दुनिया के,
तुम ही सागर प्रेम दया के ।
पानी आग हवा अंबर में,
तुम ही रहते हो कण-कण में ।
दाता, तेरी शरण में आकर,
विनय करें हम हाथ जोड़कर ।
पढ़-लिखकर इन्सान बनें हम,
बच्चे सभी महान बनें हम |
नफ़रत को हम दूर भगाएँ,
प्रेम-दया को हम अपनाएँ ।
औरों के भी आएँ काम,
अपना भी हो जग में नाम ।
सब धर्मों का ज्ञान बढ़ाएँ,
गीत एकता के हम गाएँ ।
हम संसार में रहें ऐसे,
रहे दूध में शक्कर जैसे।
रहे शांति से सारी दुनिया,
हम कह सकें, “हमारी दुनिया”।
Prarthna Class 3 Hindi Poem Word Meaning (प्रार्थना शब्दार्थ)
अभ्यास
शब्दार्थ
शब्द | अर्थ |
---|---|
स्वामी | ईश्वर, मालिक। |
दया | रहम,करुणा। |
कण-कण | अत्यंत छोटा टुकड़ा। |
शरण | आश्रय, ऐसा स्थान जहाँ पर जाकर कोई सुरक्षित रहे। |
विनय | प्रार्थना। |
नफ़रत | बैर, घृणा। |
जग | संसार। |
एकता | एक होने का भाव। |
शक्कर | चीनी। |
Prarthna Class 3 Hindi Poem Explanation प्रार्थना सरलार्थ
पद्यांशों के सरलार्थ
(1) तुम स्वामी सारी दुनिया के,
तुम ही सागर प्रेम दया के।
पानी आग हवा अंबर में,
तुम ही रहते हो कण-कण में।
दाता, तेरी शरण में आकर,
विनय करें हम हाथ जोड़कर।
सरलार्थ:- प्रस्तुत पंक्तियों में कवि बच्चों के माध्यम से प्रभु से प्रार्थना करते हुए कहते हैं कि हे प्रभु! आप ही सभी देशों के मालिक हैं और आपका दिल प्रेम और दया से भरा हुआ है। पानी, आग, हवा, और आकाश, सभी जगह पर आप हैं। हे प्रभु! हम आपके शरण में आए हैं और हाथ जोड़कर आपसे प्रार्थना कर रहे हैं।
(2) पढ़-लिखकर इन्सान बनें हम,
बच्चे सभी महान बनें हम।
नफ़रत को हम दूर भगाएँ,
प्रेम-दया को हम अपनाएँ।
औरों के भी आएँ काम,
अपना भी हो जग में नाम।
सरलार्थ:- प्रस्तुत पंक्तियों बच्चे प्रभु से कहते हैं कि हे भगवान! हम बच्चे आपसे प्रार्थना करते हैं कि हम पढ़कर अच्छे लोग बनें और सभी बच्चे महान बनें। हम चाहते हैं कि हम सभी इस संसार से नफरत और घृणा को दूर करें, प्रेम और दया को अपनाएं। हम चाहते हैं कि हम दूसरों की मदद करें और इस संसार में हमारा भी एक अच्छा नाम हो
(3) सब धर्मों का ज्ञान बढ़ाएँ,
गीत एकता के हम गाएँ।
हम संसार में रहें ऐसे,
रहे दूध में शक्कर जैसे।
रहे शांति से सारी दुनिया,
हम कह सकें, “हमारी दुनिया”।
सरलार्थ:- बच्चे प्रभु से प्रार्थना करते हुए कहते हैं कि हे प्रभु! हम बच्चे आपसे प्रार्थना करते हैं कि हम सभी धर्मों को समझें और उनका ज्ञान प्राप्त करें। हम चाहते हैं कि हम दूसरों को भी उनके धर्म का ज्ञान दें। हम चाहते हैं कि सभी धर्म मिलकर एकता के गीत गाएं और सारे विश्व में हम सब एकसाथ रहें, जैसे कि दूध में शक्कर घुलती है। हम चाहते हैं कि पूरी दुनिया शांति से रहे और हम सब मिलकर इसे अपनी दुनिया कहें।
Class 3 Hindi Chapter 1 प्रार्थना प्रश्न उत्तर (Question Answers)
श्रुतलेख
दुनिया, सागर, प्रेम, इन्सान, बच्चे, पढ़-लिखकर, धर्म, दूध, शांति।
उत्तर- विद्यार्थी इन शब्दों को कंठस्थ करके इन्हें अपनी कापी पर लिखें।
पाठ को समझें-
(1) सही उत्तर चुनकर (✓) लगाएँ-
(क) प्रेम दया का सागर कौन है?
इन्सान ( ) ईश्वर ( )
बच्चे ( ) संसार ( )
उत्तर- ईश्वर (✓)
(ख) बच्चे पढ़-लिखकर क्या बनना चाहते हैं?
इन्सान ( ) अध्यापक ( )
ईश्वर ( ) डॉक्टर ( )
उत्तर- इन्सान (✓)
(ग) बच्चे किसका ज्ञान बढ़ाना चाहते हैं?
गीतों का ( ) ईश्वर का ( )
दुनिया का ( ) धर्मों का ( )
उत्तर- धर्मों का (✓)
(घ) बच्चे संसार में कैसे घुल मिल जाना चाहते हैं?
दूध में गुड़ जैसे ( ) दूध में शक्कर जैसे ( )
दूध में पानी जैसे ( ) दूध में रस जैसे ( )
उत्तर – दूध में शक्कर जैसे (✓)
(2) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
मौखिक –
(क) कौन कण-कण में रहता है?
उत्तर- ईश्वर कण-कण में रहता है।
(ख) बच्चे किसे दूर भगाना चाहते हैं?
उत्तर- बच्चे नफ़रत और घृणा को दूर भगाना चाहते हैं।
(ग) बच्चे कौन-सा गीत गाना चाहते हैं?
उत्तर- बच्चे एकता का गीत गाना चाहते हैं।
लिखित-
(क) बच्चे महान् कैसे बन सकते हैं?
उत्तर- बच्चे पढ़-लिखकर अच्छे इन्सान और महान् बन सकते हैं।
(ख) बच्चे जग में अपना नाम कैसे करेंगे?
उत्तर- बच्चे दूसरों के प्रति प्रेम दया का भाव और दूसरों की मदद करके अपना नाम करेंगे ।
(ग) हमें कौन-कौन से गुण अपनाने चाहिए?
उत्तर- हमें प्रेम, दया और शांति जैसे सभी अच्छे गुण अपनाने चाहिए।
(घ) यदि ईश्वर आपकी एक इच्छा पूरी करने का वादा करें, तो आप ईश्वर से क्या माँगोगे और क्यों ?
उत्तर – मैं ईश्वर से सारी दुनिया में शांति बनाए रखने और ज्ञान का प्रसार करने की माँग करूँगा क्योंकि यदि सारी दुनिया में शांति होगी तो हमें इस पर गर्व होगा।
- निम्न वाक्यों में दिया भाव कविता की किन पंक्तियों में आया है ?
(क) हम हाथ जोड़कर प्रार्थना करें।
उत्तर-विनय करें हम हाथ जोड़कर ।
(ख) हम सारी दुनिया को “हमारी दुनिया” कह सकें।
उत्तर- हम कह सकें, “हमारी दुनिया”।
- भाषा को समझें-
- दिए गए शब्दों के चित्र बनाएँ तथा उनके पर्यायवाची शब्द लिखें-
(क) सागर – समुद्र
उत्तर- जलधि
(ख) पानी –
उत्तर- जल नीर
(ग) हाथ –
उत्तर- हस्त कर
(घ) आग –
उत्तर- अनल पावक
- उलटे अर्थ देने वाले शब्दों को विलोम शब्द कहते हैं।
शब्द का उनके सही विलोम से मिलान करें-
(क) प्रेम शैतान
(ख) इसान पराया
(ग) शांति घृणा
(घ) अपना अशांति
उत्तर-
(क) प्रेम घृणा
(ख) इंसान शैतान
(ग) शांति अशांति
(घ) अपना पराया
- जो शब्द संज्ञा के स्थान पर आते हैं, उन्हें सर्वनाम कहते हैं।
उदाहरण- सीता ने गीता की नई पैंसिल ले ली। वह पैंसिल को छुपा देती है, लेकिन गीता उसे पैंसिल छुपाते देख लेती है। यहाँ ‘सीता’ संज्ञा है ‘वह’ तथा ‘उसे’ शब्द संज्ञा (सीता) के स्थान पर आए हैं। अतः वे सर्वनाम हैं ।
सर्वनाम शब्दों को रेखांकित करें और लिखें-
(क) तुम ही सागर प्रेम दया के। — ……………
(ख) गीत एकता के हम गाएँ।— ……………
(ग) रहे दूध में शक्कर जैसे। — ……………
(घ) दाता, तेरी शरण में आकर — ……………
उत्तर-
(क) तुम ही सागर प्रेम दया के। – तुम
(ख) गीत एकता के हम गाएँ। हम
(ग) रहे दूध में शक्कर जैसे। जैसे
(घ) दाता, तेरी शरण में आकर। तेरी
(5) नीचे के चित्रों को ध्यान से देखिए । इन चित्रों को देखकर संबंधित मुहावरे लिखिए-
दोनों ……….. लड्डू।
उत्तर- दोनों हाथों में लड्डू।
……….. बबूला होना।
उत्तर- आग बबूला होना।
……….. सिर पर उठाना।
उत्तर- आसमान सिर पर उठाना।
……….. फेर देना।
उत्तर- पानी फेर देना ।
(6) रचनात्मक कार्य :
- चित्र में रंग भरें-
उत्तर – विद्यार्थी चित्र में स्वयं रंग भरें।
(7) जीवन कौशल:
- ‘प्रार्थना‘ कविता के माध्यम से कवि हमें क्या प्रेरणा दे रहे हैं? इस पर अपने मित्रों से चर्चा करो।
उत्तर-इस कविता के माध्यम से कवि हमें नफ़रत दूर भगाने और प्रेम भाव जगाने के लिए प्रेरित करता है। हमें हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए आगे रहना चाहिए ।
Prarthna Class 3 Hindi Chapter 1 Question Answers के बारे में बस इतना ही। आशा है कि आपको यह उपयोगी लगा होगा। आप इस पोस्ट के बारे में अपने विचार नीचे टिप्पणी अनुभाग (comment section) में साझा करें।
Leave a Reply