JKBOSE Class 8th Hindi Paper 2017 (SZ)
CLASS-VIII
Hindi – T2
Time Allowed: 2 Hrs + 15 minutes extra to read the question paper.
Maximum Marks: 100
JKBOSE Class 8th Hindi Paper 2017 Set A
नोट: सभी प्रश्न करने अनिवार्य हैं।
- सप्रसंग व्याख्या करें: –
क) मैया कबहिं बढ़ेगी चोटी?
किती बार मोहि दूध पियत भई, यह अजहूँ है छोटी।
अथवा
ख) सीस पगा न जगा तन में प्रभु! जाने को आहि बसे केहि ग्रामा।।
धोती फटी सी लटी दुपटी, अरु पाय उपानह को नहीं सामा।।
- किन्हीं तीन प्रश्नों का उत्तर दें: –
क) घायल बाज को देख कर सांप क्यों खुश हुआ?
ख) जम्मू के प्रथम हिंदी कवि का नाम क्या था? वे किस नाम से प्रसिद्ध हुए?
ग) प्रेमचंद के बचपन की कठिनाइयों का वर्णन करें।
घ) जम्मू कश्मीर की सरकारी भाषा का नाम लिखें।
ङ) हिंदी हमारे देश की राष्ट्रीय भाषा क्यों बन गई?
- किन्हीं छ: रिक्त स्थानों को पूरा करें: –
क) प्रेमचंद के बचपन का नाम……….था। (धनपत/नवाब)
ख) बाज़ और सांप की लखिका ……… हैं। (निर्मल वर्मा/महादेवी वर्मा)
ग) जम्मू कश्मीर की सरकारी भाषा ……….. है। (उर्दू/हिंदी)
घ) ’सुदामा चरित’ के कवि ………. हैं। (निरोत्तम दास/सूरदास)
च) प्रथम बोलती फिल्म का नाम ……… था। (आलम आरा/सितारा)
- ’सुदामा चरित’ अथवा ’सूरदास के पद’ कविता का सार लिखें।
अथवा
निम्न प्रश्नों के उत्तर दें:–
क) सुदामा की दीन दशा देखकर श्री कृष्ण की क्या मनोदशा हुई? अपने शब्दों में लिखें।
ख) कवि बादल से क्या आग्रह कर रहा है?
- किन्हीं दो शब्दों के अर्थ लिखकर वाक्य में परिवर्तित करें: –
यकीन, वसुधा, सुमन, परात।
- क) किसी एक मुहावरे का अर्थ लिखकर वाक्य बनाएं।
आंख से ओझल होना, श्रीगणेश करना
ख) संधि विच्छेद करें (कोई दो)
परमात्मा, स्वागत, भानुदय, हरीश
ग) समास विग्रह करें (कोई दो)
रतोंरात, नवरत्न,रसोईघर
घ) विलोम शब्द लिखें (कोई दो)
उचित, क्रेय, लेना, निर्धन
ङ) किन्हीं दो शब्दों के दो–दो पर्यायवाची शब्द लिखें
आकाश, सिंह, कमल, इन्द्र
च) किन्हीं दो शब्दों को शुद्ध करके लिखें:–
सरदी, पहीया, सुरदास, क्योंकी
- क) वचन बदलें (कोई दो)
आंख, गुड़िया, धोती, पैसा
ख) लिंग बदलें (कोई दो)
बालक, हँस, बकरा, माली
ग) उचित स्थान पर विराम चिन्ह लगाएं।
महात्मा गांधी नेहरू जी लाल बहादुर शास्त्री जी महान नेता थे।
- प्रस्तुत गद्यांश को पढ़कर आगे लिखे प्रश्नों का उत्तर दें: –
पिता का नाम था अजायबराय । डाकखाने में किरानी थे, इसी से लोग उन्हें मुंशी अजायबलाल कहा करते। माता का नाम था आनंदी। अक्सर बीमार रहती । पिता को दवा-दारू से फुरस्त न मिलती। धनपत सात वर्ष का ही था कि माँ चल बसी। कुछ वर्ष बाद मुंशी अजायब लाल ने दूसरी शादी कर ली। अभाव और अभियोग, तो पहले से ही थे, माता का निष्ठुर व्यवहार भी उनमें आ मिला।
क) धनपत किसके बचपन का नाम था
ख) धनपत की माता का क्या नाम था
ग) धनपत कितने वर्ष का था जब उसकी माँ चल बसी ?
- किसी एक विषय पर निबंध लिखें।
प्रदूषण की समस्या, विज्ञान के लाभ, राष्ट्रीय एकता, स्वतंत्रता दिवस, नोटबंदी
- धन मंगवाने के लिए पिता जी को पत्र लिखें।
अथवा
मुख्याध्यापक को छात्रवृत्ति के लिए प्रार्थना पत्र लिखें।
- क) विशेषण की परिभाषा उदाहरण सहित दें।
ख) भाववाचक संज्ञा बनाइए (कोई दो)
कुशल, कठोर, नारी, सर्द
Leave a Reply