JKBOSE Class 8th Hindi Paper 2022
CLASS-VIII
Hindi – T2
Time: 1 hr. Max. Marks: 40
JKBOSE Class 8th Hindi Paper 2022
Note: The students shall be required to attempt 70% of their choice, which is equivalent to 28 marks and the same shall be raised to 100% (40 marks) on proportionate basis.
प्र.1. निम्नलिखित प्रश्नों के तीन विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनें। (10)
(क) ‘अकबरी लोटा’ कैसी कहानी है?
- ऐतिहासिक कहानी
- सामाजिक कहानी
- काल्पनिक कहानी
(ख) सुदामा की दीन-हीन दशा देखकर किस को अत्यंत दुःख हुआ?
- राम को
- कृष्ण
- रामकृष्ण को
(ग) कृष्ण ने सुदामा के पाँव धोने के लिए किसे छुआ तक नहीं?
- गागर को
- लोटे को
- परात को
(घ) जम्मू के प्रथम हिन्दी कवि का पूरा नाम क्या था ?
- सोमदत्त भड़वाल
- रामदत्त भड़वाल
- देवीदत्त भड़वाल
(ङ) जम्मू-कश्मीर में हिन्दी का प्रचार किन के द्वारा हुआ ?
- आदि कवियों द्वारा
- भक्त कवियों द्वारा
- रीतिकालीन कवियों द्वारा
(च) बालक कृष्ण किस लोभ में दूध पीने के लिए तैयार हुए?
- चोटी बढ़ाने के लालच में
- लंबाई बढ़ाने के लालच में
- मोटे होने के लालच में
(छ) गवरइया का मन भी क्या पहनने के लिए मचलने लगा ?
- मोजे
- सलवार-कमीज़
- टोपी
(ज) बाज़ कैसा पक्षी था?
- आलसी और सुस्त
- साहसी और वीर
- आलसी मगर वीर
(झ) ‘बाज़ और साँप’ कहानी कितनी कहानियों के संयोग से मिलकर बनी है?
- दो
- तीन
- चार
(ञ) प्रेमचंद को महान लेखक बनाने में सबसे अधिक किसका योगदान था?
- गरीबी
- तीव्र लगन
- उनका युग
प्र.2. निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति सही शब्द से करें: (10)
- सूखे ……….. को ……… का आभास दिखा। (होठों, सुमनों, मन, हरियाली)
- मुझे पुरानी और ………. चीजों के ………. का शौक है। (सामाजिक, ऐतिहासिक, संग्रह, वितरण)
- डर से ……….. अपने कोने में ….. गया। (सांप, मैं, भाग, सिकुड़)
- कपड़े पहन लेने के बाद ……….. की कुदरती …………. ढक जाती है। (आदमी, चूहे, खूबसूरती,चमक)
- इसी काल ………… में ………. पाठशाला की स्थापना की गई। (जम्मू में, कश्मीर में, संस्कृत, बौद्धि की)
प्र.3. शब्दों के सही अर्थ चुनें। (02)
- 1. अभिराग – मनोहर/मन
- प्रवास – यात्रा/घूमना
- द्रुतगति – तेज़ चलना/धीमी चाल
- ओझल होना – गायब होना/सामने आना
प्र.4. (क) सही विलोम शब्द चुनें। (02)
- उत्थान – उचित / पतन –
- निर्धन – धनी / कृपण
- आदर- अनादर / अनर्थ
- जय – पराजय / अचर
(ख) शुद्ध शब्द चुनें। (02)
- कृप्या, कृपया, क्रिपया, क्रिप्या
- प्रकासन, प्रकाषन, प्रकाषण, प्रकाशन
(ग) विराम चिह्न लगाएँ। (02)
“ जाओ जाओ किसी और को आँखें दिखाओ मैं नहीं डरने वाला।
(घ) पर्यायवाची शब्द चुनें। (02)
- वायु – अनल, अनिल, हवा, पवन
- किनारा – कुल, कूल, तट, तीर
(ङ) मुहावरों के अर्थ चुने। (02)
- ठंडी आह भरना – पछताना / शर्माना
- पीठ ठोकना – शाबाशी देना / धोखा देना
प्र.5. पिता का नाम था अजायब राय डाकखाने में किरानी थे, इसी से लोग उन्हें मुंशी अजायब लाल कहा करते। माता का नाम था आनंदी। अक्सर बीमार रहती पिता को दवा-दारू से फुर्सत नहीं मिलती। धनपत सात वर्ष का ही था कि माँ चल बसी। माँ के बिछोह ने धनपत के बचपन का सारा रस सोख लिया। कुछ वर्ष बाद मुंशी अजायब लाल ने दूसरी शादी की। अभाव और अभियोग तो पहले से ही थे । विमाता का निष्ठुर व्यवहार भी उनमें आ मिला। नई माँ बात-बात पर डाँटती। उसे धनपत में बुराईयां ही बुराईयां दिखती
क) उपर्युक्त गद्यांश का शीर्षक लिखें। (01)
ख) शब्दों के सही अर्थ लिखें। (02)
अभाव…………..
अभियोग……….
विमाता……….
बिछोह……..
(ग) प्रेमचंद के पिता का नाम ……… था। (01)
प्र.6. बताएँ- निम्नलिखित कथन सही है या गलत। (04)
- गोदान उपन्यास के लेखक मुँशी अजायब लाल थे।
- होली रंगों का पर्व है।
- भारतवर्ष को आर्यवर्त भी कहा जाता था।
- स्वतंत्रता दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है।
Leave a Reply